अनुदानित महाविद्यालय अनुमोदित शिक्षक संघ की 05 सूत्रीय मांगों को लेकर 15 अक्टूबर को अवध विश्वविद्यालय मुख्यालय पर होगी अहम बैठक


lucknow |   डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या से सम्बद्व अनुदानित महाविद्यालयों के स्ववित्तपोषित अनुमोदित शिक्षक संघ प्रतिनिधियों की एक अहम बैठक अवध विश्वविद्यालय अनुदानित महाविद्यालय अनुमोदित शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ अतुलेन्द्रवीर सिंह की अध्यक्षता व प्रदेश मंत्री डॉ जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी की उपस्थिति में आगामी 15 अक्टूबर को प्रात: 11.30 बजे विश्वविद्यालय मुख्यालय पर आहूत की गयी है।

शिक्षक संघ के मीडिया प्रभारी डॉ अकबर मुजफ्फर मेंहदी के अनुसार विश्वविद्यालय से सम्बद्ध अनुदानित महाविद्यालयों के स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ प्रतिनिधियों द्वारा शिक्षको की विभिन्न लम्बित समस्याओं के निस्तारण के लिए कुलपति, कुलसचिव व परीक्षा नियंत्रक अवध विश्वविद्यालय से दर्जनो पत्राचार व व्यक्तिगत मुलाकातो के बावजूद अभी तक विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा एक भी समस्या का निस्तारण नहीं किया जा सका है। शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री व अवध विश्वविद्यालय अनुदानित महाविद्यालय अनुमोदित शिक्षक संघ के महामंत्री डॉ जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने विश्वविद्यालय प्रशासन के अड़ियल रवैए की कड़ी भर्त्सना करते बताया गया कि वर्ष 2015 में अनुमोदित शिक्षको की प्रकाशित वरिष्ठता सूची को अपडेट कर अद्यतन सूची प्रकाशन करने की मांग विगत ढाई वर्ष से कुलपति व कुलसचिव से की जा रही है लेकिन अभी तक अद्यतन सूची प्रकाशित नहीं की जा सकी है।

यही नहीं अनुमोदित शिक्षको को पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर की भांति शोधनिर्देशक,प्राश्निक(पेपर सेटर) व विश्वविद्यालय की विभिन्न समितियों में सहभागिता की मांग की जाती रही है कई बार के आश्वासन के बाद भी अभी तक कोई निर्णय नहीं किया जा सका है। जिसके सन्दर्भ में अवध विश्वविद्यालय से सम्बद्ध अयोध्या, अम्बेडकरनगर सुल्तानपुर अमेठी बाराबंकी गोंडा एवं बहराइच जनपदों के अनुदानित महाविद्यालयों के अनुमोदित शिक्षक संघ प्रतिनिधियों को आगामी रणनीतिक विचार विमर्श व आर पार के आन्दोलन को गति प्रदान करने तथा कुलपति से मुलाकात के लिए 15 अक्टूबर 2019, दिन मंगलवार को बैठक आहूत की गयी।

शिक्षक संघ की 05 सूत्रीय मांग :-

1.अनुदानित महाविद्यालयों के स्ववित्तपोषित अनुमोदित शिक्षको का पारदर्शिता पूर्ण अद्यतन कार्यरत स्थिति के अनुरूप अभिलेखीय भौतिक कर वरिष्ठता सूची प्रकाशित किया जाय।

2.शासनादेशो के अनुरूप स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों की सकल आय का 75-80% के अनुरूप शिक्षको का वेतन व ईपीएफ भुगतान सुनिश्चित करवाया जाय।

3. विश्वविद्यालय शिक्षक कल्याण कोष में अनुमोदित शिक्षको से हो रही 4% कटौती धनराशि के सापेक्ष शिक्षक कल्याण कोष में सहभागिता सुनिश्चित कर लाभ प्रदान किया जाय।

4.पूर्वाचल विश्वविद्यालय की भांति परिनियमावली में परिवर्तन कर अवध विश्वविद्यालय के अनुदानित महाविद्यालयों के स्ववित्तपोषित शिक्षको को शोध निर्देशक,पेपर सेटर, संयोजक समन्वयक व विश्वविद्यालय समितियों में सहभागिता प्रदान किया जाय।

5.अनुदानित महाविद्यालयों के स्ववित्तपोषित शिक्षको को प्रायोगिक एवं मौखिकी आन्तरिक व बाह्यपरीक्षकत्व प्रदान किया जाय।


Scroll To Top
Translate »