मंडलायुक्त लखनऊ ने, सभी विभागों को डेंगू की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए


यदि किसी भी ज़ोन में कोई डेंगू का केस पाया जाता है तो उस ज़ोन के जोनल

अधिकारी के साथ साथ संबंधित अधीनस्थ अधिकारी पर भी कार्यवाही

लखनऊ |   आज मंडलायुक्त कार्यालय के सभागार में मंडलायुक्त लखनऊ श्री मुकेश मिश्राम द्वारा जनपद लखनऊ में साफ सफाई, डेंगू, मलेरिया व चिकनगुनिया जैसे रोगों के कारण बीमार होने वाले लोगो और होने वाली मौतों के सम्बंध में व इन रोगों की रोकथाम के लिए एक वृहद बैठक आहूत की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री मनीष बंसल, अपर नगर आयुक्त श्री अमित मिश्रा, मुख्य चिकित्साधिकारी श्री नरेन्द्र अग्रवाल, ज़िला विद्यालय निरीक्षक श्री मुकेश सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास, PWD व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में सर्वप्रथम मंडलायुक्त द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी आम जनमानस को डेंगू व मच्छरो से फैलने वाले अन्य रोगों से लोगो को जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने घर कार्यालय इत्यादि के परिसर में और आस पास सफाई रखें पानी को जमा नही होने दे, साथ ही फुल आस्तीन के कपड़ो का प्रयोग करे, अपने आस पास साफ सफाई रखी जाए, नालियों और नालों को चोक न होने दे व ज्वर आने पर आवश्यक जांचे करवाए ताकि यदि डेंगू है तो उसका उपचार किया जा सके।

उन्होंने कहा कि डेंगू से बचाव के उपाय और डेंगू के लक्षणों से आम जनमानस को जागरूक करने के लिए मेट्रो के पिलरों, नगरीय क्षेत्रों और ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में होर्डिंग लगवाईं जाए, ताकि सभी लोग इस प्रकार के रोगों के प्रति जागरूक हो सके। संज्ञान में आया कि LDA व आवास विकास के अनडेवलप खाली प्लाटों में पानी भरा रहता है जिसके कारण मच्छर पैदा होते है और उनसे इस प्रकार के रोग फैलते है। जिसके लिए ऐसे खाली प्लाट के स्वामियों के विरुद्ध किस प्रकार से कार्यवाही की जाए उसकी कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। साथ ही नगर निगम, आवास विकास और LDA को प्राथमिकता से सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए।

मंडलायुक्त द्वारा निर्देश दिया गया कि समस्त अधिशासी अभियंता सभी RWA सोसाइटियों में बैठक कर के सोसाइटी में रहने वाले लोगो को अपने कैम्पस में साफ सफाई रखने के लिए जागरूक करें। साथ ही जो एरिया अनडेवलप है वहा झाड़ियो की कटाई छटाई और नालियों की सफाई कराने के निर्देश दिए। साथ ही नगर निगम के शहरी क्षेत्रों में कचरे का निस्तारण और फग्गिंग कराने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त द्वारा नगर निगम को कड़े निर्देश दिए की आगामी 3 दिनों में पूरे शहर में पर्याप्त साफ सफाई फग्गिंग और नालियों की सम्पूर्ण साफ सफाई कराई जाए। 3 दिन के पश्चात स्वयं मंडलायुक्त द्वारा निरीक्षण किया जाएगा, यदि कही भी कोई शिथिलता पाई जाती है तो तुरन्त सम्बंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। साथ ही निर्देश दिया कि सुबह 6 बजे प्रति दिन सफाई कर्मचारियों के द्वारा सफाई कराई जाए और सुपरवाइजर के द्वारा निरीक्षण करा कर डेली की रिपोर्ट मंडलायुक्त और जिलाधिकारी को उपलब्ध कराई जाए।

यदि किसी भी ज़ोन में कोई डेंगू का केस पाया जाता है तो उस ज़ोन के जोनल अधिकारी के साथ साथ संबंधित अधीनस्थ अधिकारी की भी कार्यवाही की जाएगी। मंडलायुक्त द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए गए कि टीमें बनाकर जनपद में लार्वा की चेकिंग कालोनियों, RWA सोसाइटी, निजी व सरकारी हॉस्पिटलों, समस्त स्कूल कालेजो व अन्य स्थानों पर की जाए। जहां भी लार्वा पाए जाए तो तुरन्त संक्रमण फैलाने व अन्य सुसंगत धाराओं में सम्बंधित की कार्यवाही की जाए। जनपद के सभी सिनेमा हालो में मनोरंजन कर विभाग द्वारा वीडियो क्लिप के माध्यम से लोगो को डेंगू के लक्षण और उसके उपाय के बारे में अवगत कराया जाए। साथ ही सभी विभागों को डेंगू की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।

मंडलायुक्त द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी गांवों में सफाई अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि गांवों में यदि कही भी नालियां चोक है या कहि भी गढ्ढो में पानी जमा है तो तुरन्त उसको हटवाया जाए। साथ ही सभी ग्राम सेक्रेटरी समस्त ग्रामो में पर्याप्त साफ सफाई सुनिश्चित कराए। मंडलायुक्त द्वारा निर्देश दिया गया कि समस्त सरकारी और प्राइवेट स्कूलों व कालेजो के शौचालयों का निरीक्षण कराया जाए कि उनमें पर्याप्त साफ सफाई है अथवा नही। शौचालयों के साथ साथ सभी स्कूल कालेजो में पीने के पानी की व्यवस्था, साफ सफाई व स्कूलो में आने वाले बच्चे फुल स्लीव्स के कपड़ो में है या नही इसका भी निरीक्षण किया जाए। यदि किसी भी स्कूल या कालेज में कोई भी अव्यवस्था मिले तो तुरन्त उसे नोटिस जारी करते हुए कार्यवाही की जाए। साथ ही निर्देश दिया कि। सभी स्कूलों में प्राइवेट व सरकारी हॉस्पिटलों के डॉक्टरों द्वारा कैम्प लगाया जाए और बच्चों को जागरूक किया जाए कि वो फुल स्लीव्स के कपड़ो में ही बाहर निकले और अपने आस पास कहि भी जलभराव देखे तो अपने बड़ो को अवगत करा कर जलभराव खत्म कराए।

 


Scroll To Top
Translate »