
उन्होंने कहा कि पांच एकड़ जमीन की मांग हमने नहीं रखी थी और हम कोर्ट के फैसले का आदर करते हैं। उन्होंने कहा कि हम बोर्ड की बैठक बुलाने जा रहे हैं। ओवैसी ने खैरात ना लेने वाले बयान पर उन्होंने कहा कि वो बोर्ड का पार्ट नहीं है ये उनका अपना बयान है। फारुखी ने कहा कि सुन्नी वक्फ बोर्ड का दावा खारिज नहीं हुआ है। जो मैंने अभी तक मालूम किया है निर्मोही अखाड़े का दावा खारिज हुआ है। बोर्ड से बात करके फैसला लेंगे जमीन अयोध्या में या बाहर ली जाएगी।
ईदगाह ऐशबाग के इमाम और आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल बोर्ड की कार्यकारिणी के सदस्य मौलाना खालिद रसीद फिरंगी महली ने कहा कि वो इस फैसले का सम्मान करते हैं लेकिन इससे संतुष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि अभी किसी ने पूरा फैसला नहीं देखा है। फैसला देखने के बाद बोर्ड की कानूनी कमेटी आगे की रणनीति तय करेगी। मुकदमें के पक्षकार इकबाल अंसारी अयोध्या में हैं। उन्होंने कहा कि बहुत दिन से इस निर्णय की प्रतीक्षा थी। मौलाना कासिम अब्बास ने भी कहा कि वो फैसले का सम्मान करते हैं।
बजरंग दल के पूर्व अध्यक्ष और भारतीय जनता पाटीर् के नेता विनय कटियार ने भी फैसले को सही बताया और कहा कि अब यह सरकार को तय करना है कि वो मस्जिद के लिये पांच एकड़ जमीन कहां देती है ।
https://rashtriyadinmaan.com
