अयोध्या मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का मुख्यमंत्री योगी ने किया स्वागत ,कहा इस समय देश की एकता व सद्भाव बनाए रखने के लिए सभी को सहयोग करना चाहिए


लखनऊ |   यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इस फैसले के बाद यह कहा जा सकता है कि देश का लोकतंत्र मजबूत हुआ है। इस समय देश की एकता व सद्भाव बनाए रखने के लिए सभी को सहयोग करना चाहिए।

योगी ने कहा कि मैं जब मुख्यमंत्री बना और अयोध्या गया तो मुझे अयोध्या की उपेक्षा साफ दिख रही थी लेकिन पिछले ढाई वर्षों से वहां दीपोत्सव मनाने के बाद चहल-पहल है। हम सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हैं।

उन्होंने ये भी कहा कि उत्तर प्रदेश शांति व सद्भाव का माहौल बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्घ है।


Scroll To Top
Translate »