
सिगरेट के थोक व्यापारी नवीन गुप्ता का तिलक नगर में ऑफिस है। जहां गणेशगंज निवासी राजीव मिश्र काम करते हैं। शनिवार दोपहर राजीव फर्म के करीब 21 लाख रुपये एचडीएफसी अमीनाबाद ब्रांच में जमा करने के लिये जा रहे थे। वह चौराहे के पास स्थित सत्संग भवन के पास पहुंचे थे। तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें घेर लिया।
बाइक पर पीछे बैठा बदमाश राजीव का बैग छीनने लगा। जिसका मैनेजर ने विरोध किया। छीना झपटी में राजीव की स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया। वह लड़खड़ा कर गिर पड़े। इस बीच बाइक से पर पीछे बैठा बदमाश मैनेजर के पास पहुंच कर गोलियां चलाने लगा।
एएसपी पश्चिम विकास चन्द्र त्रिपाठी के मुताबिक राजीव के बाएं हाथ और दाहिने पैर में गोली लगी है। उनकी हालत खतरे से बाहर है। शुरुआती जांच में 12 लाख रुपये लूटे जाने की जानकारी आ रही है। एएसपी ने बताया कि घटनास्थल के पास लगे सीसी फुटेज खंगाल कर लुटेरों को पकड़ने के प्रयास पुलिस कर रही है।
https://rashtriyadinmaan.com
