
lucknow | के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य सरकार के दो मंत्रियों को जिंदा जलाई गई उन्नाव बलात्कार पीड़िता के गांव तत्काल जाने का निर्देश दिया है. पीड़िता का शुक्रवार रात दिल्ली के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी. एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने दो मंत्रियों को पीड़िता के गांव तत्काल जाने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में प्राविधिक शिक्षा मंत्री और जनपद उन्नाव की प्रभारी मंत्री कमल रानी वरुण और श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य पीड़िता के परिवार के गांव तत्काल जाएंगे. उल्लेखनीय है कि उन्नाव जिले के बिहार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली करीब बलात्कार पीड़िता को गुरुवार तड़के रेलवे स्टेशन जाते वक्त रास्ते में पांच लोगों ने आग के हवाले कर दिया था. आरोपियों में से दो के खिलाफ पीड़िता ने बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया था. करीब 90 प्रतिशत तक झुलस चुकी युवती को एअरलिफ्ट कराकर दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां शुक्रवार देर रात उसकी मौत हो गई.
इससे पहले कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी पीड़िता के परिजनों से मिलने घर पहुंची. उन्होंने कहा, मैंने सुना है कि आरोपियों का कोई कनेक्शन बीजेपी से भी है इसलिए उनको बचाया जा रहा है’. प्रियंका गांधी ने कहा, ‘पीड़िता के पूरे परिवार को पिछले एक साल से लगातार परेशान किया जा रहा था. मुझे सुनने को मिला है कि दोषियों के भाजपा से कनेक्शन हैं. इसलिए वे अभी तक बचे हुए थे. राज्य में अपराधियों के बीच कोई डर नहीं है. मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि राज्य में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है, लेकिन उन्होंने राज्य को क्या बना दिया. मुझे लगता है कि यहां महिलाओं के लिए कोई जगह नहीं है’ .
https://rashtriyadinmaan.com
