
लखनऊ वाराणसी गोरखपुर बलिया अयोध्या एवं जौनपुर से सम्बन्धित विश्वविद्यालयों में हुआ जोरदार धरना प्रदर्शन
लखनऊ | अनुदानित महाविद्यालय विश्वविद्यालय अनुमोदित शिक्षक संघ के आह्वान पर आज अनुदानित महाविद्यालयों के स्ववित्तपोषित शिक्षको के साथ विनियमितिकरण व यूजीसी वेतनमान प्रदान करने के नाम पर विगत ढाई वर्ष से शिक्षक विरोधी उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ दिनेश शर्मा द्वारा किए जा विश्वासघात के विरोध में लखनऊ वाराणसी गोरखपुर बलिया जौनपुर एवं अयोध्या व सिद्धार्थ नगर विश्वविद्यालयो से सम्बद्ध अनुदानित महाविद्यालयों के हजारों स्ववित्तपोषित शिक्षकों ने समस्त विश्वविद्यालय मुख्यालयों पर जोरदार धरना प्रदर्शन कर गूंगी व बहरी तथा संवेदनहीन बन चुके सत्ता के अहंकार में डूबी उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ दिनेश शर्मा से अनुदानित महाविद्यालयों के स्ववित्तपोषित शिक्षको को अविलंब विनियमित व यूजीसी वेतनमान प्रदान करने से सम्बन्धित मुख्यमंत्री को सम्बोधित मांगपत्र कुलपतियों को विश्वविद्यालय को सौंपा गया।

शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ विजय प्रताप तिवारी ने प्रदेश सरकार को आगाह करते हुए कहा कि यदि प्रदेश सरकार तत्काल अनुदानित महाविद्यालयों के स्ववित्तपोषित शिक्षको की मांगो को पूरा नहीं करती है तो आज तो अभी मात्र एक दिवसीय प्रर्दशन है नि:संदेह जल्द ही अनिश्चितकालीन हड़ताल के साथ प्रदेश के 331 अनुदानित महाविद्यालयों को बन्द करवा कर सभी विश्वविद्यालयों की परीक्षा एवं मूल्यांकन का बहिष्कार कर महा प्रदर्शन प्रदर्शन प्रारंभ होगा।
शिक्षको को सम्बोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री डॉ शिवकुमार ने एलान किया कि यदि विश्वासघाती और सुखी मन शिक्षक का पाखंडी प्रवचन सुनाने वाली सरकार व सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री द्वारा अविलंब हम शिक्षको की मांगे नहीं मानी जाती है तो जनवरी-2020 में प्रदेश के 331 अनुदानित महाविद्यालयों के स्ववित्तपोषित शिक्षको द्वारा विधानसभा का घेराव किया जायेगा। जिसके लिए सत्ता के अहंकार में डुबी उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार स्वयं जिम्मेदार होगी। इस अवसर पर लखनऊ सहित विभिन्न विश्वविद्यालय मुख्यालयों पर सम्बद्ध अनुदानित महाविद्यालयों के सैकड़ों स्ववित्तपोषित शिक्षको ने इस कड़ाके की ठंड में भी बढ़ चढ़ कर सहभागिता किया।
https://rashtriyadinmaan.com
