दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के झटके, बिल्डिंग से बाहर निकले लोग


डॉ. गौतम ने बताया कि भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में जमीन की सतह से 190 किमी नीचे स्थित था। मानचित्र पर इसकी स्थिति 36.5 डिग्री उत्तर में अक्षांश और 70.5 डिग्री पूर्व में देशांतर पर केन्द्रित था।

उन्होंने बताया कि भूकंप के झटके जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली एनसीआर, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों में थोड़े समय के अंतराल पर दो बार महसूस किये गये।


Scroll To Top
Translate »