मुख्यमंत्री ने खालसा पंथ के संस्थापक दसवें सिख गुरु गोविन्द सिंह जी की जयन्ती पर प्रदेशवासियों को बधाई दी


लखनऊ|  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने खालसा पंथ के संस्थापक दसवें सिख गुरु गोविन्द सिंह जी की जयन्ती पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है।

मुख्यमंत्री  ने कहा कि गुरु गोविन्द सिंह जी ने समाज को सत्य, न्याय, धर्म और भलाई हेतु प्रेरित किया। गुरु गोविन्द सिंह जी ने जुल्म, अन्याय, अत्याचार के विरुद्ध आगे बढ़कर नेतृत्व प्रदान किया। गुरु जी ने समाज के उपेक्षित वर्ग के लोगों को समाज की मुख्य धारा में सम्मिलित कर सामाजिक समरसता का वातावरण बनाने का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया है।

हम सभी को गुरु गोविन्द सिंह जी के बताए रास्ते पर चलकर देश और समाज के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए


Scroll To Top
Translate »