‘BJP को दिया हर वोट फ्री बिजली-शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा के खिलाफ होगा’


सिसोदिया ने दावा किया कि दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार की जन कल्याण नीतियों के लाभार्थियों को ‘मुफ्तखोर’ बोलकर भाजपा उनका अपमान कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा को दिल्ली की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

सिसोदिया ने कहा कि भाजपा को दिल्ली के लोगों को मुफ्तखोर बोलने के लिए उनसे माफी मांगनी चाहिए। जनता की सेवा करना प्रत्येक सरकार का फर्ज है। हम यहां दिल्ली की अपनी जनता की सेवा करने के लिए हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा मुफ्त बिजली,पानी और महिलाओं के यातायात के खिलाफ है। एक पार्टी के तौर पर यह उनका एजेंडा हो सकता है, लेकिन वे दिल्ली के उन लोगों का अपमान नहीं कर सकते जो जन कल्याण नीतियों के लाभार्थी हैं।


Scroll To Top
Translate »