राहुल गांधी को जेपी नड्डा की चुनौती, कहा- नागरिकता संशोधन कानून पर 10 लाइन बोलकर दिखाएं


एक कार्यक्रम में बोलते हुए बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी देश को गुमराह कर रहे हैं और कहा कि नया कानून अल्पसंख्यकों के लिए है जिन्होंने भारत में शरण ली जो कि दूसरे देश में धार्मिक भेदभाव झेल रहे थे।  नया संशोधित कानून पाकिस्तान बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए गैर मुस्लिम शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता प्रदान करता है।

बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह पहले ही  राहुल गांधी के चुनौती दे चुके हैं कि ये साबित करें कि ये कानून किसी की नागरिकता कैसे छीन सकता है। शाह ने मध्यप्रदेश में लोगों को संबोधित करते हुए कहा था कि ‘मैं राहुल गांधी को चुनौती देता हूं कि ये साबित करें कि ये कानून किसी की नागरिकता कैसे छीन सकता है।’

सीएए को विपक्षी दलों के कड़े प्रतिरोध का सामना करना पड़ रहा है, जो कानून पर आरोप लगाते हैं कि ये लोगों को धर्म का परीक्षण कर रहा है। विपक्षी दलों का कहना है कि सीएए राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन (एनआरसी) के साथ मिलकर संभावित रूप से देश के मुस्लिमों को नुकसान पहुंचा सकता है।


Scroll To Top
Translate »