जेपी नड्डा का हमला, बोले- कांग्रेस पार्टी सीएए के बारे में कुछ भी नहीं जानती है, सिर्फ भ्रम फैला रही है


कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस पार्टी हताश हो चुकी है। कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व मानसिक दिवालियेपन से गुजर रहा है। कांग्रेस पार्टी के पिछले आठ महीने के वक्तव्य पाकिस्तान को मदद करने वाले दिखाई देंगे।’ नड्डा ने कहा, ‘दलित नेता और कांग्रेस पार्टी सीएए के बारे में कुछ भी नहीं जानती है, सिर्फ भ्रम फैला रही है।’

उन्होंने कहा, ‘इनकी राजनीति समाप्त हो चुकी है, इनको समझ में आ गया है कि देश बदल चुका है, मोदी जी के नेतृत्व में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है।’ बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस कहती है कि इस कानून से अल्पसंख्यकों की नागरिकता छीनी जाएगी। उन्होंने कहा कि सीएए नागरिकता देने का कानून है, नागरिकता लेने का नहीं। जिन लोगों को कोई जानकारी नहीं है, वो सीएए पर लोगों भड़का रहे हैं।


Scroll To Top
Translate »