
स्वच्छता एवं अन्य व्यवस्था दुरूस्त रखने के लिये अधिकारियों को दिये निर्देश
lucknow | राज्यमंत्री (स्व0प्र0) पर्यटन, धर्मार्थ कार्य, संस्कृति, प्रोटोकाॅल (एम0ओ0एस0) विभाग उत्तर प्रदेश डा0 नीलकंठ तिवारी ने बुधवार को नैमिषारण्य के विभिन्न स्थलों पर पैदल घूमकर व्यवस्था को देखा। राज्यमंत्री चक्रतीर्थ से व्यास गद्दी, दशाश्वेमेध घाट, हनुमान गढ़ी, ललिता देवी होते हुये पैदल कालीपीठ तक गये तथा रास्ते एवं स्थलों पर व्यवस्थाओं को देखते हुये उनमें सुधार हेतु आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये तथा इन स्थलों पर पूजा अर्चना भी की। उन्होंने नगरवासियों से वार्ता कर भी उनकी समस्याओं को सुना तथा उनके निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
राज्यमंत्री डा0 तिवारी ने सभी दर्शनीय स्थलों पर साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाएं दुरूस्त रखने के साथ-साथ पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। इसके उपरान्त वह देवदेवश्वर धाम एवं दधीचि कुण्ड भी गये, जहां पर किये गये कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर शेष कार्यों का समयान्तर्गत पूर्ण करने के निर्देशने दिये।
इस दौरान सांसद मिश्रिख अशोक कुमार रावत, विधायक महोली शशांक त्रिवेदी, विधायक मिश्रिख रामकृष्ण भार्गव, उपजिलाधिकारी मिश्रिख राजीव पाण्डेय सहित पर्यटन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
https://rashtriyadinmaan.com
