नोएडा प्राधिकरण अपनी गलत नीतियो से बाज नही आया तो भाकियू करेगी बडा आंदोलन


 

बारात घर के संबंध मे
 नोएडा प्राधिकरण के एसीओ से मिला भारतीय किसान यूनियन का प्रनिधिमंडल –:
नोएडा  |   भाकियू जिला अध्यक्ष अनित कसाना जिला गौतमबुद्धनगर एव महानगर नगर अध्यक्ष परविन्द्र अवाना  के नेतृत्व नोएडा के सभी गांवो के बारतघर पर नोएडा अपनी दमनकारीनिति से गांवो के बारात घरो को अपनी कमाई के संसाधनो मे जोडने का काम कर रहा है जिस को पूर्ण विरोध भाकियू करती है आज भाकियू के मंडल अध्यक्ष पवन खटाना ने प्राधिकरण को खुले शब्दो मे कहा अगर नोएडा प्राधिकरण अपनी गलत नीतियो से बाज नही आया तो भाकियू करेगी बडा आंदोलन |

गांवो के किसी भी बारात घर पर भाकियू किसी भी कीमत पर प्रधिकरण का कब्जा नही होने देगी जो गांवो का बारात घर है वह गांवो पर ही रहेगा और नोएडा प्राधिकरण उन बारात घरों का विकास भी करा कर देगा तथा वहां पर स्वच्छता के लिए अपनी सफाई कर्मी छोड़ेंगे प्राधिकरण से यह समझौता किसानों का है की जमीन देने के बाद गांवों के विकास के लिए बारात घर खेल का मैदान पार्क आदि का निर्माण एवं उनका दुरुस्तीकरण कराने का कार्य नोएडा प्राधिकरण करेगा किसानों की भूमि के अधिग्रहण के समय उनके लिए छोड़ी गई पांच परसेंट चक रोड नाली आदि की जमीन का भी प्राधिकरण द्वारा कब्जा प्राप्त कर दिया गया है क्यों यह कहकर प्राधिकरणों ने उसका पैसा नहीं दिया की हम गांवों के विकास के लिए बारात घर खेल का मैदान पार्क आदि का निर्माण एवं उनकी दुरुस्तीकरण की जिम्मेदारी हमारी होगी अगर आज प्राधिकरण अपनी बात से मुकर ता है तो किसानों की 5 परसेंट बची हुई जमीन का मुआवजा गांव के रेशों के आधार पर दिया जाए इन सभी बातों पर नोएडा प्राधिकरण समय रहते अपने इस फैसले पर पुन: विचार कर इसे वापिस ले|

नही तो भाकियू आंदोलन करने के लिये मजबूर होगी जिस की जिम्मेदारी साशन प्रसाशन की होगी ना की भाकियू की जिस मे नोएडा के एसीओ  प्रविण मिश्रा  ने अश्वासन दिया की हम इस पर गहन विचार कर आप को जल्द ही इस पर फैसला गांव हित मे देगे इसी बीच एनसीआर अध्यक्ष सुभाष चौधरी  ने कहा गांवो की आबादी एव 1976से 1997 के किसानो को जो कृषक कोटा की स्कीम का लाभ जो सन 2011से किसान कोटा का अब तक लाभ किसान को नही मिला उन्हे लाभ दिया जाये आबादीयो का निशतारण गांवो मे केम्प लगाकर किया जाये  |जिस पर नोएडा प्राधिकरण के एसीओ  ने कहा की इन सभी किसानो की मांगो को हम गम्भीरता से लेकर किसान हित मे जल्द ही कार्य करने को किसानो को दिया गया आश्वासन

इस मौके पर मौजूद रहे सुभाष चौधरी पवन खटाना अनित कसाना गजेन्द्र चौधरी प्रविन्द्र अवाना राजे प्रधान जयराम मुखीया रविन्द्र भगत जी अमित डेडा सुमित तंवर मंसा राम खटाना बेली भाटी भरत अवाना ओम सिह अवाना नरेश शर्मा पवन चौहान पंकज नागर प्रमोद सफीपुर आदि


Scroll To Top
Translate »