
संयुक्त संघर्ष समिति उ.प्र. राजकीय निर्माण निगम के बैनर के तहत आंदोलन की रूपरेखा तय की गई है। जिसके तहत 16 फरवरी तक वर्क-टू-रूल आंदोलन शुरू किया गया है। 17 फरवरी से अल्प अवधि का कार्य बहिष्कार शुरू करेंगे जो 23 फरवरी तक चलेगा। इसके बाद 24 फरवरी से समूचे प्रदेश में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी है।
निगम मुख्यालय पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि सरकार के अदूरदर्शी फैसले से लाभ के साथ हीराष्ट्रीय स्तर पर निर्माण में पहला स्थान रखने वाला निगम घाटे के कारण बंद होने के कगार पर पहुंच जाएगा।
वक्ताओं ने कहा कि अब उनके आंदोलन में निर्माण निगम के अधिकारी भी शामिल होंगे।
सभा को संघर्ष समिति के संयोजक राज बहादुर सिंह, सह संयोजक संदीप कुमार सिंह, मिर्जा फिरोजशाह, उमाकांत, नरेंद्र कुमार, एसडी द्विवेदी, एके गोस्वामी, भजनलाल यादव आदि ने संबोधित किया।
https://rashtriyadinmaan.com
