उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने बोर्ड परीक्षा से संबंधित ट्विटर सेवा का शुभारंभ किया


       

 

 

lucknow  |  उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने अपने कार्यालय कक्ष में माध्यमिक शिक्षा परिषद उ0प्र0 प्रयागराज की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 2020 को नकल विहीन, पारदर्शी एवं सुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने की दिशा में एक और कदम उठाते हुए बोर्ड परीक्षा से संबंधित ट्विटर सेवा का शुभारंभ कर दिया है, जिसका ट्विटर अकाउंट #upboardexam2020 है।

 

 

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि बोर्ड परीक्षा को पूरी पारदर्शी व्यवस्था के माध्यम से सम्पन्न कराया जाएगा।  इस वर्ष बोर्ड परीक्षा की समस्त तैयारियों को आधुनिक रूप से विकसित किया गया है। इसी कडी में माध्यमिक शिक्षा विभाग की ट्विटर अकाउंट #upboardexam2020 सेवा भी आरम्भ की गयी है ।


Scroll To Top
Translate »