
नई दिल्ली: बंगाल की खाड़ी में सुपर साइक्लोन में अम्फान तूफान बदल गया है. इस तूफान ने बेहद विकराल रूप ले लिया है. मौसम विभाग ने 5 राज्यों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है. 21 मई तक भारी बारिश की चेतावनी दी है. 220 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है. ओडिशा, पश्चिम बंगाल में तूफान का अलर्ट जारी हो गया है. असम, मेघालय, सिक्किम में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.
19 मई को मचा सकता है भीषण तबाही:
चक्रवाती तूफान अम्फान ने सोमवार को बेहद विकराल रूप ले लिया है. चक्रवात की वर्तमान गति 160 किमी/घंटा है. वर्तमान में, यह दीघा से लगभग 1000 किलोमीटर दूर है. ऐसे में जानकारी के अनुसार यह चक्रवात 19 मई को भीषण तबाही मचा सकता है. साथ ही खबरे ऐसी भी आ रही है कि चक्रवाती तूफान ‘अम्फान’ सुपर साइक्लोन में बदल सकता है.
अगले चार दिनों तक बारिश की चेतावनी जारी:
चक्रवाती तूफान के चलते मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक बारिश की चेतावनी जारी की है. मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे अगले 24 घंटे के दौरान बंगाल की दक्षिणी खाड़ी, 17-18 मई के दौरान बंगाल की केंद्रीय खाड़ी और 18-20 मई के दौरान बंगाल की उत्तरी खाड़ी में मछली पकड़ने न जाएं.
ओडिशा के 12 और कोलकाता सहित बंगाल में 5 जिलों में अलर्ट जारी:
खतरे को देखते हुए ओडिशा के 12 जिलों और कोलकाता सहित बंगाल में 5 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है. बंगाल में दक्षिण 24 परगना, उत्तर 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मिदनापुर हाई अलर्ट पर हैं.
ओडिशा और पश्चिम बंगाल में 17 टीमों को तैनात:
राष्ट्रीय आपदा रिस्पांस बल (एनडीआरएफ) ओडिशा और पश्चिम बंगाल में 17 टीमों को तैनात किया है. एनडीआरएफ के डीजी एसएन प्रधान ने कहा कि मुख्यालय से स्थिति पर बारीक नजर रखी जा रही है और हम राज्य सरकारों और मौसम विभाग के साथ लगातार संपर्क में हैं.
https://rashtriyadinmaan.com
