
विधानसभा मे सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति के अध्यक्ष को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को पत्र लिख कर कहना पड़ा
लखनऊ। सेतु निगम मे भ्रष्टाचार व वित्तीय अनियमितता का सनसनीखेज मामला सामने आया है जब विधानसभा मे सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति के अध्यक्ष को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को पत्र लिख कर कहना पड़ा कि, मंत्री जी, वित्तीय अनियमितताओ को रोकिए और जांच करा कर दोषियों पर कार्रवाई कीजिए ।
निगम संयुक्त समिति के अध्यक्ष राम चन्द्र यादव ने 15 जून 2020 को पत्र लिखा है । यह मामला सेतु निर्माण इकाई अयोध्या का है । जनपद फैजाबाद मे भेलसर , रूदौली मार्ग पर 143-बी पर रेल उपरिगामी सेतु के निर्माण मे सेतु निगम इकाई अयोध्या के अभियंताओं ने भारी वित्तीय अनियमितता की गई है । 143-बी, पर पूरे सेतु के निर्माण मे गिटटी एवं कोर्स सैण्ड का टेंडर लगभग एक मे ही किया गया । निविदा समाप्त होने के बाद पुनः टेंडर न करके आपूर्ति आदेश के माध्यम से करोड़ों रुपए की सामग्री क्रय कर स्वयं व ठेकेदार को फायदा पहुंचाया गया । जिससे शासकीय धन का दुरूपयोग हुआ ।

इतना ही नहीं रेलवे सेतु 143-बी, पर सर्विस रोड के टेंडर से मात्र 16 लाख रुपए का काम कराया गया है जबकि सर्विस रोड पर अनुबंध के बाद भी आपूर्ति आदेश के माध्यम से अन्य फमो से लगभग 90,लाख रुपए का काम कराया कर भारी वित्तीय अनियमितता की गई है ।
अध्यक्ष राम चन्द्र यादव के पत्र के अनुसार इकाई मे कार्यरत अभियंताओ की उदासीनता के कारण ही जनपद सम्पार संख्या 107 दर्शन नगर, सम्पार संख्या 121 मोदहा एंव कई अन्य प्रस्तावित कायो के प्रारम्भिक आगणन लोक निर्माण मुख्यालय व शासन को आज तक उपलब्ध नहीं कराये गये है ।
सेतु निर्माण इकाई अयोध्या में कार्यरत स्टाफ के सही ढग से काम ना करने के कारण ही मुख्य परियोजना प्रबंधक द्वारा इकाई के चार सेतुओ का निर्माण लखनऊ इकाई से कराने की संस्तुति की है ।
इसके अलावा लेबर मद मे भी हेराफेरी की गई है । इन सब मामलों की जांच करा कर दोषियों पर कार्रवाई की जाये ।
https://rashtriyadinmaan.com
