
लखनऊ। चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू में हुई घटना को 36 घंटे से ज्यादा का समय बीत चुका है। इस घटना को अंजाम देने वाले दुर्दांत अपराधी विकास दुबे अभी तक एसटीएफ और यूपी पुलिस की पकड़ से दूर है। विकास दुबे और उसके गैंग को पकड़ने के लिए एसटीएफ समेत यूपी पुलिस की करीब 100 टीमें लगाई गई है। वहीं, ऐसी खबर भी आ रही है कि विकास अपने साथियों के साथ नेपाल भाग सकता है।
हालांकि, पुलिस को विकास के मध्य प्रदेश या राजस्थान की तरफ भागने की जानकारी भी मिल रही है। खबर के मुताबिक, दुर्दांत अपराधी विकास दुबे के नेपाल भागने की भी आशंका जताई जा रही है। इसके लिए लखीमपुर खीरी पुलिस को भी अलर्ट पर रखा गया है। लखीमपुर खीरी की एसपी पूनम ने मीडिया से बातचीत में बताया, ‘विकास दुबे को लेकर नेपाल बॉर्डर पर अलर्ट कर दिया गया है। यहां नेपाल से जुड़ी 120 किमी की सीमा है, चार थाने हैं, हर जगह फोटो चस्पा कर दी गई है। एसएसबी के अधिकारियों से बात हो गई है। जिले के बॉर्डर पर भी अलर्ट है और जांच की जा रही है।’
पुलिस ने जारी किया हाई अलर्ट हालांकि, पुलिस को विकास दुबे के मध्य प्रदेश या राजस्थान की तरफ भागने की जानकारी भी मिल रही है। ऐसे में पुलिस किसी भी तरह का जोखिम नहीं उठाना चाहती। इसलिए यूपी पुलिस ने दूसरे राज्यों की पुलिस से भी संपर्क साधा है और मदद मांगी है। वहीं उसके भी साथी अलग-अलग शहरों की तरफ भागे हैं। इस लिहाज से पूरे मंडल की सीमाएं सील कर दी गई है, साथ हाई अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, एमपी में उसकी विकास की बहन रहती है और लखनऊ में पत्नी-बच्चे। ऐसे में इन शहरों के अलावा राजस्थान जाने के इनपुट पुलिस को मिले हैं। उसी आधार पर उसकी तलाश कर रही है।
https://rashtriyadinmaan.com
