विकास दुबे पर एक्शन, जिला प्रशासन ने गिराया बिठूर स्थित घर


कानपुर। चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में 2 जुलाई की रात आठ पुलिसकर्मियों को मौत की नींद सुलाने वाले दुर्दांत अपराधी विकास दुबे पुलिस की पकड़ से दूर है। एसटीएफ समेत 100 टीमें विकास दुबे की तलाश में दबिशे दे रही है। करीब 30 घंटे से ज्यादा का वक्त बीत जाने के बाद भी विकास दुबे अभी तक पुलिस पकड़ से दूर है। वहीं, अब जिला प्रशासन ने विकास दुबे के बिठूर स्थित घर को जेसीबी की मदद से ढहा दिया है। इस दौरान पिता और नौकरानी को घर से बाहर निकाल दिया है।
  12 लोगों को लिया हिरासत में दुर्दांत अपराधी विकास दुबे को फरार हुए 30 घंटे से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन पुलिस अभी तक विकास दुबे को नहीं पकड़ सकी है। विकास दुबे को पकड़ने के लिए एसटीएफ समेत यूपी पुलिस की 100 से ज्यादा टीमें लगाई है, जो उसकी तलाश में संभावित स्थानों पर छापेमारी कर रही हैं। इसके तहत शुक्रवार को पूरी रात पुलिस टीम ने कई गांवों में छापेमारी की। साथ ही दर्जनों लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस ने करीब पांच सौ मोबाइल फोन नंबर सर्विलांस पर लगाए हैं। पूरे बिकरू गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। घटना के बाद से ही गांव और आस-पास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

:


Scroll To Top
Translate »