CM योगी की अपील- मां दुर्गा को घर में करें स्थापित ,इस बार नहीं सजेंगे पंडाल न लगेगा मेला


लखनऊ | उत्तर प्रदेश सरकार ने दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर बड़ा फैसला किया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कोरोना के खतरे को देखते हुए राज्य में दुर्गा पूजा के सार्वजनिक आयोजन पर रोक रहेग. उन्होंने कहा कि कोई भी सार्वजनिक आयोजन सड़कों या पांडालों में नहीं होगा. लोग अपने घरों में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना कर सकते हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि है कि दशहरा पर रामलीलाओं के मंचन की पम्परा नहीं टूटेगी.

उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा में होने वाले रामलीला का मंचन कुछ शर्तों और कोरोना गाइडलाइंस के अनुरूप होगा. रामलीला का मंचन किया जा सकेगा लेकिन शर्त रहेगी कि 100 से ज्यादा दर्शक नहीं होंगे. कोविड-19 के संक्रमण के मद्देनजर रामलीला कमेटियों को सोशल डिस्टेसिंग का पालन सख्ती से करना होगा. सैनेटाइजेशन, मास्क और हाथ धोने के निर्देशों का सख्ती से अनुपालन होगा. कोई जुलूस नहीं निकाला जाएगा. कोई मेला नहीं लगेगा.

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि दुर्गा पूजा का आयोजन भी सार्वजनिक नहीं होगा बल्कि लोग अपने घरों में दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित कर पूजन-अर्चन कर सकते हैं. सीएम ने कहा कि शादी-ब्याह के आयोजनों में बैंड बाजा, रोड लाइट की अनुमति रहेगी. लेकिन इसके लिए जरूरी है कि सोशल डिस्टेसिंग का अनुपालन करते हुए 100 से ज्यादा लोग शामिल न हों. उचित सुरक्षा का ध्यान रखते हुए शादी-ब्याह का आयोजन किया जा सकता है.


Scroll To Top
Translate »