ग्रेटर नोएडा फिल्म सिटी को यमुना एक्सप्रेस वे से जोड़ा जाएगा, इसके लिए सेक्टर-21 व 28 के बीच इंटरचेंज बनाया जाएगा



फिल्म सिटी को सीधे यमुना एक्सप्रेस वे को जोड़ा जाएगा। इसके लिए सेक्टर-21 व 28 के बीच इंटरचेंज बनाया जाएगा। इसके लिए एक सप्ताह में टेंडर निकाल दिए जाएंगे।
डॉ. अरुणवीर सिंह, सीईओ यमुना प्राधिकरण

लखनऊ । ग्रेटर नोएडा फिल्म सिटी को सीधे यमुना एक्सप्रेस से वे जोड़ा जाएगा। इसके लिए यमुना प्राधिकरण सेक्टर-21 व 28 के बीच में इंटरचेंज बनाएगा। अगले एक हफ्ते में इसका टेंडर निकाल दिया जाएगा। कंपनी चयन होने के बाद छह महीने में यह बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बनने से आवासीय सेक्टर-18 व 20 को भी फायदा मिलेगा। यहां के लोग सीधे यमुना एक्सप्रेस वे तक पहुंच सकेंगे।यीडा सिटी में फिल्म सिटी बसाने की कवायद तेज हो गई है। यहां पर फिल्मी सितारों के अलावा तमाम लोग आएंगे। इसलिए आवागमन की सुविधा बेहतर होनी चाहिए। यमुना प्राधिकरण फिल्म सिटी की यमुना एक्सप्रेस वे से कनेक्टिविटी के लिए बड़ा फैसला लिया है।

सेक्टर-21 और 28 के बीच में एक इंटरचेंज बनाया जाएगा। यह स्थान जीरो प्वाइंट से करीब 18 से 20 किलोमीटर होगा। प्राधिकरण ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। अगले एक हफ्ते में इसका टेंडर निकाल दिया जाएगा। इसका एस्टीमेट बनाया जा रहा है। एक-दो दिन में इसका अंतिम रूप देते हुए टेंडर निकाल दिए जाएंगे। अधिकारियों का कहना है कि काम शुरू होने पर छह महीने में यह पूरा हो जाएगा।


इंटरचेंज बनाने में 70-80 करोड़ रुपये खर्च होंगे। प्राधिकरण का कहना है कि टेंडर एक हफ्ते में निकाल दिए जाएंगे। कंपनी का चयन होने के बाद जल्द काम शुरू कराया जाएगा। उम्मीद है कि छह महीने में यह इंटरचेंज बनकर तैयार हो जाएगा। इस इंटरचेंज से फिल्म सिटी के अलावा कई और सेक्टरों को सीधे फायदा मिलेगा। प्राधिकरण के सबसे बड़े आवासीय सेक्टर 18 और 20 के लोग भी सीधे एक्सप्रेस वे जा सकेंगे। इन दोनों सेक्टरों में करीब 21 हजार आवंटी हैं। साथ ही सेक्टर-28 के आवंटियों को भी राहत मिलेगी। इन सेक्टरों के लोगों का आवागमन आसान हो जाएगा।


ईस्टर्न पेरंफेरल एक्सप्रेस को यमुना एक्सप्रेस को जोड़ने के लिए भी एक इंटरचेंज बनाया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। दिल्ली की एक कंपनी इसका निर्माण करेगी। करीब 80 करोड़ रुपये इसके निर्माण पर खर्च होंगे। कोविड-19 के चलते इसका काम शुरू नहीं हो पाया है।


ग्रेटर नोएडा से आगरा की ओर जाने पर पहला इंटरचेंज मुरसदपुर के पास है। लेकिन यह बंद है। दूसरा दनकौर के पास है। यहां से स्पोर्ट्स सिटी जा सकते हैं। यह जीरो प्वाइंट से करीब 12 किलोमीटर है। तीसरा इंटरचेंज गौर यमुना सिटी के पास है। इसके बाद चपरगढ़ इंटरचेंज है। पांचवा इंटरचेंज फलैदा गांव के पास है। ग्रेटर नोएडा की ओर से जाने पर यह छठवा इंटरचेंज होगा। इसके बाद जेवर पर इंटरजेंच है। यह जीरो प्वाइंट से 36 किलोमीटर पर है।



Scroll To Top
Translate »