दिल्ली : प्रदूषण नियंत्रण के लिए सरकार 20 करोड़ की लागत से कनॉट प्लेस में लगाएगी स्मोग टावर


नई दिल्ली | दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि प्रदूषण को नियंत्रण करने के लिए दिल्ली सरकार ने कनॉट प्लेस में 20 करोड़ की लागत का स्मोग टावर लगाने का फैसला किया है। केंद्र सरकार आनंद विहार में ये टावर लगाएगी। ये टावर ऊपर से हवा को खिचेंगा और नीचे से साफ हवा छोड़ेगा। हम उम्मीद करते हैं ये 10 महीने में तैयार हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि आज हमने ‘ट्री-ट्रांसप्लांटेशन पॉलिसी’ पास की है। इसमें हमने कहा है कि एक पेड़ कटेगा तो 10 पौधे तो लगाने ही हैं, इसके साथ ही उस पेड़ को ट्रांसप्लांटेशन की मदद से दूसरी जगह लगाया जाएगा। इस पॉलिसी में हर प्रोजेक्ट में कम से कम 80 प्रतिशत पेड़ ट्रांसप्लांटेशन किए जाएंगे।


Scroll To Top
Translate »