
लखनऊ ।पंचायती राज विभाग मुख्यालय के एक अधिकारी ने सीतापुर जिले के परसेण्डी ब्लाक के सहायक विकास अधिकारी पंचायत, एडीओ राम पाल वर्मा को इसी 28, दिसम्बर को एक चेतावनी पत्र लिख कर भेजा है ।
जिसमें साफ लिखा है कि इस ब्लाक में शौचालयों के 4917, फोटो स्वीकृत नहीं है तथा 998 शौचालयों की अभी तक जियोटैगिग भी नहीं हुई और 31 दिसंबर से यह फेज समाप्त हो रहा है ,केवल तीन दिन शेष बचे हैं।
इससे साफ जाहिर होता है कि शौचालयों के निर्माण में अनियमितता बरती गई है और शासकीय धन का गबन कर लिया गया है ।
जब पंचायती राज विभाग का एक बड़ा अधिकारी इस तरह का पत्र एडीओ को साफ तरीके से लिख रहा हो तो अंदाजा लगाइए कितने गंभीर मामले होगें।
अभी तो शुरुआत है आगे देखिए कितने जिलों के ब्लाक के मामले खुलते हैं जिसमें एडीओ, सचिव और अन्य अधिकारियों का फंसना तय है ।
https://rashtriyadinmaan.com
