
लखनऊ | औद्योगिक विकास विभाग में अभियंत्रण संवर्ग में आज औद्योगिक विकास प्राधिकरण केन्द्रीयित सेवा नियमावली-2018 के अन्तर्गत् अभियंत्रण संवर्ग की विभिन्न श्रेणियों में आज प्रोन्नति प्रदान की गई। सिविल संवर्ग में मुख्य महाप्रबन्धक के 01 पद, उप महाप्रबन्धक के 01 पद और वरिष्ठ प्रबन्धक के 08 पदों पर नियमित पदोन्नति प्रदान की गई। उप महाप्रबन्धक के 03 पदों पर स्थानापन्न पदोन्नति प्रदान की गई। जबकि विद्युत यांत्रिक संवर्ग में उप महाप्रबंधक के 02 पदों एवं वरिष्ठ प्रबंधक के 04 पदों पर पदोन्नति प्रदान की गई तथा वरिष्ठ प्रबंधक के 01 पद पर स्थानापन्न पदोन्न्ति दी गई।
इस प्रकार सिविल संवर्ग में 13 एवं विद्युत यांत्रिक संवर्ग में कुल 07 अभियंताओं सहित कुल 20 अभियंताओं को प्रोन्नति प्रदान की गई।
सिविल संवर्ग में 10 अभियंताओं की संस्तुति बन्द लिफाफे में रखी गई तथा विद्युत यांत्रिक संवर्ग में 01 अभियंता की संस्तुति बन्द लिफाफे में रखी गई।
सिविल संवर्ग में 08 अभियंताओं एवं विद्युत यांत्रिक संवर्ग में कुल 04 अभियंताओं की प्रोन्नति का प्रकरण सेवा अभिलेख अपूर्ण होने के कारण आस्थगित रखा गया।
ज्ञात हो औद्योगिक विकास प्राधिकरण केन्द्रीयित सेवा नियमावली-2018 दिनांक 22.06.2018 को लागू हुई थी।
https://rashtriyadinmaan.com
