यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में स्थापित की जाने वाली मेडिटेक सिटी के निर्माण में सहयोग करने का भी आग्रह किया

lucknow | यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की एक टीम ने मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ0 अरुण वीर सिंह के नेतृत्व में आज दिनांक 26 फरवरी 2021 को विशाखापट्टनम स्थित आंध्र प्रदेश मेडिटेक जोन का भ्रमण किया गया। इस दौरान प्राधिकरण की टीम ने डॉ0 जितेंद्र शर्मा, हेड आंध्र प्रदेश मेडिटेक जोन से भी मुलाकात की तथा उनसे मेडिटेक जोन के निर्माण की प्रक्रिया एवं निर्माण में आने वाली कठिनाइयों मोडलिटी, लागत, टेक्नोलॉजी आदि के संबंध में विस्तार से चर्चा की । अधिकारियों द्वारा आंध्र प्रदेश मेडिटेक जोन में प्रथम चरण में स्थापित औद्योगिक इकाइयों के भी भ्रमण किया गया तथा साथ ही वहां स्थापित डॉक्टर कलाम इंस्टीट्यूट का भी दौरा किया गया ।

इसके अतिरिक्त वहां स्थापित अन्य इकाइयों जिसमे मुख्यतः कोविड के दौरान इस्तेमाल किये जाने वाले एन95 मास्क की टेस्टिंग लेब, माइक्रो बायोलॉजी लेब, 3डी इमेज सेन्टर आदि कई इकाइयों के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। उल्लेखनीय है कि यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण द्वारा सेक्टर 28 में मेडिटेक पार्क की स्थापना के लिए भूमि चिन्हित की गई है तथा इस हेतु डॉक्टर कलाम इंस्टीट्यट, आंध्र प्रदेश के प्रमुख डॉक्टर जितेंद्र शर्मा के मार्गदर्शन में परियोजना की डी. पी.आर. तैयार की गईं है।
मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ0 अरुण वीर सिंह द्वारा डॉक्टर जितेंद्र शर्मा से यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में स्थापित की जाने वाली मेडिटेक सिटी के निर्माण में सहयोग करने का भी आग्रह किया गया, जिसे उन्होंने नम्रता से स्वीकार करने का विश्वास दिलाया।
इस साइट विजिट के दौरान मुख्य कार्यपालक अधिकारी डाक्टर अरुण वीर सिंह, के साथ श्रीमती मोनिका रानी, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, श्री रविंद सिंह, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, श्री शैलेन्द्र भाटिया, विशेष कार्यपालक अधिकारी, श्री के.के. सिंह, महा प्रबंधक परियोजना तथा श्री नंदकिशोर सुंदरियाल, स्टॉफ ऑफीसर उपस्थित रहे।
https://rashtriyadinmaan.com
