
ऊधम सिंह नगर | जिलाधिकारी श्रीमती रंजना राजगुरू व क्षेत्रीय विधायक सौरभ बहुगुणा ने संयुक्त रूप से आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सितारगंज में डाबर इंडिया लि0 द्वारा निर्मित ऑक्सीजन प्लांट का फीता काटकर शुभारम्भ किया। उन्होने बताया कि जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में सीएसआर के अन्तर्गत ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
उन्होने कहा कि कोरोनाकाल में डाबर इंडिया लि0 द्वारा अनेक स्वास्थ्य से सम्बन्धित उपकरण दिये गये है और आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सितारगंज में 250 एलपीएम का ऑक्सीजन प्लांट लगाया है जिससे अभी 36 बेड को पाईप लाईन के माध्यम से ऑक्सीजन की सप्लाई दी जा रही है एवं समान्य मरीजो को इस ऑक्सीजन प्लांट से 100 बेड को पाईपलाईन के माध्यम से ऑक्सीजन दी जा सकेगी।
उन्होने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि स्वास्थ्य सम्बन्धित उपकरणों का बेहतर ढंग से प्रयोग करें ताकि आमजन को उसका मिल सके। उन्होने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि जो भी उपकरण प्राप्त होते है उनका रख-रखाव भलिभांति ढंग से करना सुनिश्चित करें। इस कार्य के लिये डाॅबर इंडिया का अभार व्यक्त करते हुये क्षेत्र के लोगों को बधाई दी।
इस दौरान विधायक सौरभ बहुगुणा ने विधायक निधि से एक ऐम्बुलेंस ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सितारगंज को भेंट की, जिसको जिलाधिकारी श्रीमती रंजना राजगुरू व विधायक ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
https://rashtriyadinmaan.com
