भाजपा प्रत्याशी नितिन अग्रवाल विधानसभा के उपाध्यक्ष बनें, सपा प्रत्याशी को हराया


लखनऊ | भाजपा प्रत्याशी नितिन अग्रवाल को यूपी विधानसभा का उपाध्यक्ष चुन लिया गया है। उन्होंने सपा नरेंद्र सिंह वर्मा को हरा दिया है। नितिन अग्रवाल का चुना जाना तय था। वह वर्तमान में हरदोई सदर से सपा के विधायक हैं। भाजपा ने उन्हें अपना प्रत्याशी घोषित किया था।

सपा की तरफ से नरेंद्र सिंह वर्मा उम्मीदवार थे। मतदान की प्रक्रिया उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित की देखरेख में हुई।

इन चुनाव के लिए ही विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र सोमवार को बुलाया गया। सदन की कार्यवाही सुबह करीब 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू हो गई। कार्यवाही के पहले चरण में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह सहित अन्य पूर्व विधायकों के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। इसके बाद उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया।

इसके पहले रविवार को एक दिवसीय विशेष सत्र के कार्यक्रम को अंतिम रूप दे दिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि सोमवार को विधानसभा के एक दिवसीय सत्र को संविधान के प्रति निष्ठावान होकर सुगमता से चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सदन में सारवान और गुणवत्तापूर्ण चर्चा के लिए सभी दलों को सहयोग करना चाहिए।

विधानसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में रविवार को हुई कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में विधानसभा उपाध्यक्ष चुनाव कराने का प्रस्ताव स्वीकार किया गया।


Scroll To Top
Translate »