औद्योगिक क्षेत्र अमौसी एवं सरोजनी नगर के उद्यमियों के साथ आयोजित की गई उद्यमिता विकास एवं प्रोत्साहन गोष्ठी: यूपीसीडा


औद्योगिक क्षेत्र चिनहट, सण्डीला, कुर्सी रोड, रायबरेली एवं लखीमपुर मेें भी आयोजन प्रस्तावित हैं जिनका समापन 25 अक्टूबर 2021 को किया जायेगा


लखनऊ | यूपीसीडा द्वारा प्रदेश के 154 औद्योगिक क्षेत्रों में उद्यमियों के मध्य 18 से 25 अक्टूबर 2021 उद्यमिता विकास एवं प्रोत्साहन गोष्ठी सप्ताह मनाया जा रहा है जिसमें विगत 4.5 वर्षों अन्तराल प्रदेश में औद्योगिक निवेश एवं रोजगार हेतु किये गये महत्वपूर्ण कार्यों, नीतियों के सरलीकरण हेतु उद्यमियों को जागरूक करने व उनके सुझाव प्राप्त करने हेतु औद्योगिक क्षेत्र अमौसी एवं सरोजनी नगर के उद्यमियों के मध्य दिनांक 18.10.2021 कार्यक्रम सीपेट सभागार औद्योगिक क्षेत्र में किया गया।
औद्योगिक क्षेत्र के आईआईए अध्यक्ष श्री मोहित सूरी, अन्य सदस्य श्री रजत मेहरा, श्री अरूण अग्रवाल, श्री अवस्थी, श्री पवन मल्होत्रा, श्री रीतेश श्रीवास्तव इत्यादि इकाईयों के स्वामियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
क्षेत्रीय प्रबन्धक, मंसूर कटियार द्वारा निवेश मित्र के माध्यम से उपलब्ध करायी जा रही 24 सेवाओं के आवेदन प्रक्रिया, सरलीकृत नीतियाॅ व प्राधिकरण द्वारा उद्योगों के हित में प्रस्तावित अन्य योजनाओं के सम्बन्ध में उद्यमियों को विस्तृत प्रस्तुतिकरण किया गया व उनके महत्वपूर्ण सुझावों को प्राप्त कर निस्तारण हेतु आश्वत किया गया।

इसी क्रम में सप्ताह के प्रत्येक दिवस में औद्योगिक क्षेत्र चिनहट, सण्डीला, कुर्सी रोड, रायबरेली एवं लखीमपुर मेें भी आयोजन प्रस्तावित हैं जिनका समापन 25 अक्टूबर 2021 को किया जायेगा।


Scroll To Top
Translate »