LDA ने बसंतकुंज योजना में 127 करोड़ रूपये की भूमि अतिक्रमण से मुक्त कराई



लखनऊ| लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी द्वारा लखनऊ शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही जारी रखने के निर्देशों के क्रम में बुधवार को बसंतकुंज योजना में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। विशेष कार्याधिकारी अमित राठौर ने बताया कि उक्त योजना के सेक्टर-ए व बी के व्यावसायिक भूखण्डों पर काफी संख्या में अतिक्रमण किया गया था। जहां अवैध रूप से मौरंग, गिट्टी व ईंट का व्यवसाय किया जा रहा था, जिसे पुलिस बल के सहयोग से खाली कराया गया। उक्त भूमि पर किये गये कच्चे व पक्के निर्माण को भी हटाया गया। प्राधिकरण द्वारा खाली कराये गये भूमि की बाजार मूल्य लगभग 127.00 करोड़ रूपये है।

उन्होंने आगे बताया कि साथ ही व्यावसायिक सम्पत्तियों के प्रभारी अमित राठौर ने बताया कि दिनांक 26.10.2021 को बसंतकुंज योजना के साथ ही प्राधिकरण की अन्य प्रमुख्य योजनाओं में व्यावसायिक भूखण्डों की नीलामी होगी। लखनऊ में अपना व्यावसाय प्रारम्भ करने के इच्छुक लोग इस नीलामी में प्रतिभाग कर सम्पत्ति प्राप्त कर सकते हैं।खाली कराये गये उपरोक्त भूखण्डों को दिनांक 26.10.2021 को प्रस्तावित नीलामी में शामिल किया गया है। जिसमें दो शाॅपिंग माॅल/मल्टीप्लेक्स, एक पेट्रोल पम्प एवं 24 व्यावसायिक भूखण्ड नियोजित हैं।

अधिशासी अभियंता प्रताप शंकर मिश्रा के नेतृत्व में उपरोक्त कार्यवाही के दौरान जोन के समस्त सहायक/अवर अभियन्ता एवं अर्जन विभाग के अमीन तथा काकोरी थाना की पुलिस बल, महिला पुलिस बल तथा पी.ए.सी. उपस्थित रहे। अतिक्रमण विरोधी अभियान आगे भी जारी रहेगा।


Scroll To Top
Translate »