जीडीए के प्रवर्तन जोन छ, आठ और जोन दो में अवैध निर्माण की सबसे अधिक शिकायतें


अब कंपाउंडिंग शुल्क की वसूली करेगा जीडीए दिसंबर अंत तक 7 करोड रोड रूपए वसूली का लक्ष्य

लखनऊ । जीडीए अवैध निर्माण करने वालों से अब कंपाउंडिंग शुल्क की वसूली करेगा । दिसंबर अंत तक 7 करोड रूपए वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया गया है । वीसी कष्णा करुणेश के निर्देश पर अपर सचिव सी पी त्रिपाठी ने सभी जोन प्रभारियों के साथ बैठक करते हुए यह दिशा निर्देश दिए ।इसी के साथ अपर सचिव ने कहा कि प्रवर्तन जोन छ, जोन आठ और जोन दो में अवैध निर्माण की सबसे अधिक शिकायतें मिल रही है ।

जीडीए ने एक बार फिर अवैध और स्वीकृति मानचित्र के विपरीत निर्माण पर कड़ा रूख अपनाया है । अपर सचिव सी पी त्रिपाठी ने प्रवर्तन जोन प्रभारियों के साथ बैठक कर सबके पेंच कसें और अवैध निर्माणों पर कड़ी कार्रवाई करने को कहा । इसी के साथ कंपाउंडिंग शुल्क की वसूली का इस महीने दिसंबर में लक्ष्य सात करोड़ रुपए निर्धारित किया है । जीडीए अब तक इस मद में पांच करोड़ रुपए की वसूली कर चुका है ।

उन्होंने निर्देश दिया कि सभी जोन प्रभारी अवैध निर्माणों को तत्काल सील कर कार्रवाई करें। प्रवर्तन जोन छ, जोन आठ और जोन दो में जहां अभी भी अवैध निर्माणों की शिकायते सबसे ज्यादा मिल रही है वहां पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाये ।


Scroll To Top
Translate »