इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा लखनऊ ने गरीबों को हाइजीनिक किट स्वेटर मास्क वितरित किए


लखनऊ | इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा लखनऊ द्वारा भारतीय आदर्श शिशु शिक्षा मंदिर नंदा खेड़ा तालकटोरा लखनऊ में सचिव अमरनाथ मिश्र के तत्वाधान में गरीबों को एक हाइजीनिक किट स्वेटर मास्क वितरित किए गए।

अमरनाथ मिश्र ने यह भी बताया की 200 किट वितरित की गई जिसमें हाइजीनिक किट में पांच पीस लगाने वाला साबुन पांच पीस कपड़ा धोने वाला साबुन 1 पीस नारियल का तेल चार पीस मंजन चार पीस टूथब्रश 18 पीस सेनेटरी पैड दो पीस जेंट्स शेविंग रेजर मास्क एवम वूलन स्वेटर रखे हैं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव अमरनाथ मिश्र प्रबंध समिति के सदस्य चारु मिश्रा अरविंद पाठक गौरव महेश्वरी जितेन सिंह चौहान मौजूद रहे।


Scroll To Top
Translate »