
लखनऊ| लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी द्वारा लखनऊ शहर में अवैध निर्माणों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही जारी रखने के निर्देशों के तहत आज की गई कार्यवाही के विषय में जोन-1 (प्रवर्तन) के जोनल अधिकारी अमित राठौर ने बताया कि सी.बी. सिंह पम्मी एवं अन्य द्वारा चंदियामऊ, गोमतीनगर विस्तार, शालीमार के आगे, लखनऊ पर लगभग 30 बीघा में अवैध रूप से प्लाटिंग का कार्य किया जा रहा था। इसके विरूद्ध विहित न्यायालय में वाद योजित किया गया था।
विहित न्यायालय द्वारा प्राधिकरण से बिना मानचित्र स्वीकृत कराये किये जा रहे अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किये जाने के आदेश पारित किये गये थे। उक्त आदेशों के अनुपालन में अवर अभियंता भरत पाण्डेय, प्रमोद पाण्डेय, इम्तियाज, सुरेन्द्र द्विवेदी, एस.के. सिंह व सुभाष शर्मा तथा सुपरवाइजरों द्वारा थाना बी.बी.डी. की पुलिस एवं पी.ए.सी के सहयोग से ध्वस्त किया गया।
https://rashtriyadinmaan.com
