
लखनऊ । उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल को पद से हटा दिया गया है। उन्हें शासकीय कार्यों की अवहेलना करने, विभागीय कार्यों में रूचि नहीं लेने और अकर्मण्यता के चलते पुलिस महानिदेशक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुक्त कर दिया है।
मुकुल गोयल को नागरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुकुल गोयल नागरिक सुरक्षा विभाग के महानिदेशक बनाए गए हैं।
https://rashtriyadinmaan.com
