कानपुर मुख्यालय में यूपी सीडा की 40 वीं बोड बैठक

लखनऊ। यूपी सीडा वित्तीय वर्ष 2022-23 में 750 एकड़ भूमि अधिग्रहीत करेगा साथ ही अपने औद्योगिक क्षेत्रों सरस्वती हाई टेक सिटी प्रयागराज,टोनिका सिटी गाज़ियाबाद, टांसगंगा सिटी उन्नाव, पीलीभीत, बरेली में विकास और अनुरक्षण कार्यों पर 500 करोड़ रुपए व्यय करेंगा ।
आज कानपुर मुख्यालय में यूपी सीडा की 40 वीं बोड बैठक में इस निर्णय की जानकारी दी गई । बैठक अपर मुख्य सचिव औद्योगिक विकास अरविंद कुमार की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में संचालक मंडल को अवगत कराया गया कि वर्ष 2021-22,में 701करोड रूपये की प्राप्तियां हुई जबकि गत वर्ष 2020–21 में 619 करोड़ की प्राप्तियां हुई जो 13.30/ अधिक है ।
प्राधिकरण द्वारा पहली बार लांच की गई ओटीएस स्कीम में रखरखाव शुक्ल पर ब्याज में 50 प्रतिशत की छूट के साथ आनलाइन भुगतान की सुविधा दी गई ।इसके तहत 3173 आवेदन आए और आंबटियो द्वारा 60 करोड़ रुपए जमा किए गए ।
इसके अतिरिक्त निदेशक मंडल की बैठक में उद्यमियों के हित तथा समस्ओ को ध्यान में रखते हुए प्राधिकरण की भूखंड उपविभाजन नीति तथा समय विस्तारण शुल्क नीति के कई बिंदुओं पर चर्चा की गई । बैठक में यूपी सीडा के सीईओ मयूर महेश्वरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे ।
https://rashtriyadinmaan.com
