
लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा जन सामान्य की कठिनाइयों एवं समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए दिनांक 02-06-2022 को मानचित्र समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा।
लखनऊ विकास प्राधिकरण के सचिव पवन कुमार गंगवार ने बताया कि ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान अप्रूवल सिस्टम (ओ.बी.पी.एस) पर मानचित्रों के निस्तारण के सम्बन्ध में शासन द्वारा प्रत्येक माह के प्रथम गुरुवार को मानचित्र समाधान दिवस का आयोजन किये जाने का निर्णय लिया गया है। इस क्रम में कल गुरुवार को गोमती नगर के विपिन खण्ड स्थित लखनऊ विकास प्राधिकरण भवन के भूतल स्थित कमेटी हाॅल में मानचित्र समाधान दिवस का आयोजन प्रातः 11:00 बजे से अपरान्ह 2ः00 बजे तक किया जाएगा।
इसमें मानचित्र अनुभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहेंगे और जन सामान्य की समस्या की सुनवाई करने के साथ ही उसका निराकरण सुनिश्चित कराएंगे।
https://rashtriyadinmaan.com
