यूपीसीडा ने दो सप्ताह के भीतर दो मेगा प्रोजेक्ट्स को आवंटित की भूमि , राज्य में 1270 करोड़ रुपयों के निवेश से लगभग 2000 रोजगार के अवसर सृजित होंगे


जे.के. पेंटस एंड कोटिंग्स लि. द्वारा 570 करोड़ रुपयों के निवेश के लि कोसी कोटवान, मथुरा में 24 एकड़ भूमि आवंटित की है

लखनऊ| यूपीसीडा ने दो सप्ताह के भीतर दो मेगा प्रोजेक्ट्स को आवंटित की भूमि , राज्य में 1270 करोड़ रुपयों के निवेश से लगभग 2000 रोजगार के अवसर सृजित होंगेउत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व मे उत्तर प्रदेश तीव्र औद्योगिक विकास की दिशा मे निरंतर नये कीर्तिमान स्थापित करता जा रहा हैं। यूपीसीडा की इसमें अहम भूमिका है। इस सकारात्मक माहौल के कारण उत्तर प्रदेश देश एवं विदेश के उद्यमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है।
प्रदेश में मेगा इन्वेस्टर्स भारी संख्या में आकर्षित हो रहे है और इसी कड़ी में मई माह में यूपीसीडा ने रिकॉर्ड 14 दिनों की अवधि के भीतर में जे.के. पेंटस एंड कोटिंग्स लि. द्वारा 570 करोड़ रुपयों के निवेश के लि कोसी कोटवान, मथुरा में 24 एकड़ भूमि आवंटित की है । 570 करोड़ रुपयों के निवेश के साथ ही साथ इस इकाई से राज्य में लगभग 1200 व्यक्तियों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। उत्तर प्रदेश सरकार की फ़ास्ट ट्रैक नीति और मेगा प्रोजेक्ट्स को बढ़ावा देने की निति के अंतर्गत इस इकाई के स्थापना के लिए यूपीसीडा ने टेलर-मेड भूखंड का आवंटन रिकॉर्ड दो सप्ताह के अंदर प्रदान करने में सफलता प्राप्त की है जो उत्तर प्रदेश में कारोबार की सुगमता के सफल कार्यान्वयन को दर्शाता है।

जे. के. सिमेंट लिमिटेड, जो की भारत मे ग्रे सीमेंट के अग्रणी निर्माता है और उत्तर प्रदेश मे वर्ष 2018 मे अलीगढ़ और हमीरपुर मे पहले से ही अपनी दो सिमेंट इकाइयों की स्थापना कर चुका है, आज यूपीसीडा के सहयोग से एक बार फिर अपनी सब्सिडीएरी कम्पनी जे.के. पेंटस एंड कोटिंग्स लि. द्वारा मथुरा ज़िले के कोसी कोटवान मे अपनी नयी 1,20,000 KLPA क्षमता की पेंट निर्माण इकाई की स्थापना करने जा रहा है। इस परियोजना मे 570 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करने और क्षेत्र के लगभग 400 लोगों को प्रत्यक्ष एवं 800 लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोज़गार प्रदान कराने का प्रस्ताव है।
साथ ही साथ राज्य के संतुलित क्षेत्रीय विकास को ध्यान में रखते हुए यूपीसीडा ने राज्य के प्रमुख कंपनियों को सफलतापूर्वक टेलर मेड भूमि आवंटित किये है। हाल ही में अपनी फास्ट ट्रैक नीति के तहत यूपीसीडा ने त्रिशुंडी, अमेठी में एस.एल.एम.जी. बेवरेजेज को 34 एकड़ भूमि फ्रूट जूस यूनिट स्थापित करने के लिए आवंटित की है। कोका-कोला कंपनी की प्रमुख बॉटलिंग सहायक कंपनी, एस.एल.एम.जी द्वारा इस नए प्लांट में 700 करोड़ रुपयों का निवेश एवं 650 से ज्यादा प्रत्यक्ष रोजगार प्रस्तावित है।
उत्तर प्रदेश को संतुलित औद्योगिक विकास की ओर ले जाने मे यूपीसीडा ने महतवपूर्ण भूमिका निभायी है। जहाँ पूर्व में औद्योगिक विकास मात्र कुछ क्षेत्रों (लखनऊ, कानपुर) तक ही सीमित था आज यूपीसीडा के दूरदर्शी नेतृत्व के द्वारा प्रदेश के प्रत्येक भाग मे औद्योगिक क्षेत्र विकसित हो रहे है। जैसे पश्चिम मे मथुरा, पूर्व मे देवरिया, उत्तर मे पीलीभीत और दक्षिण मे चित्रकूट जहाँ विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कंपनियों को भूमि आवंटित करके यूपीसीडा प्रदेश में निवेश आकर्षित करते हुए रोज़गार के नए अवसरों का सृजन कर रहा है।
निवेश मित्र पोर्टल के माध्यम से डिजिटल सेवाएं और सिंगल विंडो क्लीयरेंस प्रदान करने से यूपीसीडा की कार्यप्रणाली और अधिक पारदर्शी हो गई है। जिसके कारण निवेशक ना केवल नए इकाइयाँ स्थापित करने के लिए आकर्षित हो रहे है बल्कि वर्तमान इकाइयों के विस्तार के लिए भी प्रोत्साहित हो रहे है।
राज्य के तीव्र औद्योगीकरण पर ध्यान केंद्रित करते हुए, यूपीसीडा मात्र दो सप्ताह की अवधि के भीतर उपर्युक्त कंपनियों से 1270 करोड़ से अधिक का निवेश आकर्षित कराने में सक्षम रहा है। इन परियोजनाओं के तहत, उत्तर प्रदेश में 2000 से भी अधिक लोगों के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे |
सरकार की फास्ट ट्रैक योजना के तहत मेगा इकाइयों की स्थापना से, अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर, राज्य की छवि को एक नयी ऊँचाई मिल रही है । उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिल्यन इकॉनमी बनाने का योगी सरकार का यह दृढ़ संकल्प पूर्ण करने के लिए यूपीसीडा, अपने निरंतर किए जा रहे समग्र प्रयासों के माध्यम से, महतवपूर्ण एवं परिणामकारी भूमिका का निर्वहन कर रहा है।


Scroll To Top
Translate »