नाराज ग्रेटर नोएडा सीईओ ने लम्बे समय से जमें सीनियर मैनेजर को यूपी सीडा कानपुर भिजवाया


सीनियर मैनेजर के पद पर तैनात एनके जैन ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में काफी लंबे समय से मलाई मार रहे थे

luckonw | ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण सीईओ सुरेंद्र सिंह ने सीनियर मैनेजर पद पर तैनात एनके जैन का का तबादला कर दिया है। सीनियर मैनेजर के पद पर तैनात एनके जैन ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में काफी लंबे समय से मलाई मार रहे थे। इनका तबादला करीब एक साल पहले हो गया था, लेकिन उसके बावजूद भी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में मलाईदार पोस्ट पर तैनात थे। बताया जाता है कि उत्तर प्रदेश शासन में अच्छी पहुंच होने के कारण तबादला होने के बावजूद भी यहीं पर मौजूद थे।


ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से मिली जानकारी के मुताबिक एनके जैन का तबादला कानपुर हुआ है। एनके जैन को यूपीसीडा कानपुर भेजा गया है। बताया जाता है कि इनके डिवीजन में ग्रेटर नोएडा वेस्ट एरिया के कई गांव में अवैध निर्माण हो रहा था। कॉलोनी नाइजर द्वारा प्राधिकरण की जमीन पर कब्जा किया जा रहा था। बीते दिनों तुस्याना गांव में अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया गया था, वह एरिया भी इन्हीं के डिवीजन में आता है।


Scroll To Top
Translate »