मुख्यमंत्री योगी ने मंत्रियों के मंडलों के प्रभार में किया बदलाव, सुरेश खन्ना को गोरखपुर और जितिन प्रसाद को लखनऊ की जिम्मेदारी


लखनऊ | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्री समूह के प्रभार वाले मंडलों में बदलाव किया है। पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी को आजमगढ़, पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद को लखनऊ, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को वाराणसी, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना को गोरखपुर मंडल का प्रभार दिया गया है।

इस फेरबदल को भाजपा के लोकसभा चुनाव 2024 में प्रदेश की सभी 80 सीटों पर जीत हासिल करने के लिए अपने मिशन को गति देने के रूप में देखा जा रहा है। भाजपा ने आजमगढ़ व रामपुर सीट पर उपचुनाव में जीत दर्ज करने के बाद प्रदेश की सभी सीटों को जीतने का लक्ष्य रखा है।


Scroll To Top
Translate »