
लखनऊ | मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा में हीरानंदानी समूह के योट्टा इंफ्रास्ट्रक्चर द्वारा 5 हजार करोड़ की लागत एवं 3 लाख स्क्वायर फीट में तैयार उत्तर प्रदेश के पहले डाटा सेंटर लोकार्पण किया।
इस अवसर पर योट्टा इंफ्रास्ट्रक्चर और उत्तर प्रदेश सरकार बीच एमओयू पर हस्ताक्षर हुआ। योट्टा इंफ्रास्ट्रक्चर 5 से 7 वर्षों में उत्तर प्रदेश में 39 हजार करोड़ का निवेश करेगा। जिससे निवेश के साथ हो रोजगार का भी माध्यम बढ़ेगा। इस डाटा सेंटर में लाखों लोगों का डाटा सुरक्षित रखा जाएगा.
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री राजीव चंद्रशेखर, हीरानंदानी समूह के संस्थापक डॉ. निरंजन हीरानंदानी , योट्टा इंफ्रास्ट्रक्चर के को फाउंडर और चेयरमैन दर्शन हीरानंदानी एवं गणमान्य जन मौजूद रहे।
इसके बाद मंगलवार को मुख्यमंत्री श्री योगी नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यूपीसीडा की 1670 करोड की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
इसी के मद्देनजर ग्रेटर नोएडा में निजी ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लागू कर दिया गया है। वहीं, एक नवंबर को इंडिया एक्सपो सेंटर में आयोजित होने वाले वाटर वीक-2022 में एक्सपो मार्ट के आस-पास अर्धसैनिक बलों की तैनाती रहेगी।
इसके अलावा जिले में आ रहे वीआईपी की सुरक्षा के लिए 1500 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। आगरा व मेरठ जोन से पुलिसकर्मी ग्रेटर नोएडा आएंगे। डीसीपी ग्रेटर नोएडा अभिषेक वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम स्थल को तीन जोन में बांटा गया है। हर जोन में डीसीपी स्तर के अधिकारी कमांडर होंगे।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पिछले कई दिन से प्राधिकरण और पुलिस-प्रशासन तैयारियों में जुटे थे। मुख्यमंत्री का काफिला जहां से गुजरेगा उन क्षेत्रों में सड़क निर्माण और मरम्मत का कार्य तेजी से कराया जा गया। गोल चक्करों को सजाया गया है और लाइटें लगवाई गई हैं। वहीं, ग्रेनो में करीब 48 करोड़ की एलइडी लाइटें लगवाई गई हैं।
बता दें कि एक नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में वाटर वीक का उद्घाटन करेंगी। इंडिया वाटर वीक में दो हजार से अधिक विदेशी प्रतिनिधि भी हिस्सा ले रहे हैं।
https://rashtriyadinmaan.com
