
मुख्य कार्यपालक अधिकारी मयूर माहेश्वरी के मुताबिक इस फ्लैटेड फैक्ट्री में लघु उद्यमियों एवं स्टार्टअप को प्लग एवं प्ले सुविधा युक्त स्थान उपलब्ध होने से उनको अपने व्यवसाय को बिना किसी बड़े निवेश के तत्काल शुरू करने में आसानी होगी
lucknow | मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मंगलवार, 1 नवंबर, 2022 को उ.प्र राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) द्वारा विकसित किए गए एक्सपोर्ट प्रमोशन इंडस्ट्रियल पार्क (EPIP) कॉम्प्लेक्स में फ्लैटेड फैक्ट्री प्रोजेक्ट का लोकार्पण किया गया। अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि “ यूपीसीडा द्वारा विकसित किए गए प्लग एंड प्लें की सुविधाओं से युक्त फ्लैटेड फैक्टरी के माध्यम से हजारों बहनों को इसके माध्यम से कार्य मिल सकता है। रेडीमेंट गारमेंट निर्माण के द्वारा देश और दुनिया के अन्दर बहनों के अवसरों को बढ़ाने का कार्य यहां के माध्यम से किया जाएगा।“ उन्होने फैक्ट्री के वर्क हॉल की आवंटन योजना का भी शुभारंभ किया। वर्क हॉल की किराया दर रु.15 प्रति वर्ग फीट प्रति माह रिजर्व की गई है। उद्यमियों को वर्क हॉल का आवंटन ई- आक्शन के माध्यम से किया जा रहा है।

प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी मयूर माहेश्वरी ने बताया कि एक्सपोर्ट्स प्रमोशन इंडिस्ट्रयल पार्क ईपीआईपी साइट में फ्लैटेड फैक्ट्री परिसर का कुल क्षेत्रफल मुख्य भवन सहित 17,347 वर्गमीटर है। इसमें 2,337 वर्गमीटर निर्मित क्षेत्र है। फ्लैटेड फैक्ट्री भूतल के साथ दो तल की है। प्रत्येक तल पर चार हॉल बनाए गए हैं। प्रत्येक हाल का आच्छादित एरिया 4853 वर्गमीटर है। 1.75 करोड़ रुपये की लागत से यहां लैंड स्केपिंग, सोलर लाइट्स, फोकस लाइट्स व अन्य सुविधाओं के उच्चीकरण का कार्य किया गया है।

यहां बड़ी पार्किंग, लोडिंग, अनलोडिंग के लिए अलग से स्थान एवं प्रत्येक तल के लिए रैंप की सुविधा उपलब्ध है। भू-तल पर एक वर्क हॉल में स्किल डेवलपमेंट सेंटर, एक हॉल में हेल्थ केयर सेंटर एवं हेल्थ एटीएम भी स्थापित किया गया है। निर्बाध विद्मुत आपूर्ति हेतु जनरेटर कक्ष भी बनाया गया है। स्टार्टअप उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रथम तल को आरक्षित किया गया है। साथ ही प्लग एंड प्ले सुविधा सहित लघु उद्यमियों एवं स्टार्टअप के लिए किराए पर स्थान उपलब्ध है।
मुख्य कार्यपालक अधिकारी के मुताबिक इस फ्लैटेड फैक्ट्री में लघु उद्यमियों एवं स्टार्टअप को प्लग एवं प्ले सुविधा युक्त स्थान उपलब्ध होने से उनको अपने व्यवसाय को बिना किसी बड़े निवेश के तत्काल शुरू करने में आसानी होगी। फ्लैटेड फैक्टरी का सुरक्षित वातावरण महिला उद्यमियों एवं कर्मचारियों की बेहतर भागीदारी सुनिश्चित करेगा।
https://rashtriyadinmaan.com
