सिंगापुर में स्टार कंसोर्टियम प्राइवेट लिमिटेड और UPSIDA के बीच 2000 करोड़ के निवेश के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर


राज्य में डाटा सेंटर और लॉजिस्टिक इकाइयां स्थापित होंगी

lucknow | सिंगापुर में16 दिसंबर, 2022 को मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह की उपस्थिति में स्टार कंसोर्टियम प्राइवेट लिमिटेड और UPSIDA के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया| राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय गणमान्य व्यक्तियों की उपस्तिथि में समझौता ज्ञापन पर उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्य पालक अधिकारी श्री मयूर माहेश्वरी और स्टार कंसोर्टियम प्राइवेट लिमिटेड द्वारा हस्ताक्षर किए गए। 2000 करोड़ के निवेश से राज्य में लोगों के लिए रोजगार का सृजन होगा।

भारत डेटा केंद्रों की मात्रा में बड़े पैमाने पर बढ़ रहा है और उत्तर प्रदेश सबसे बड़े डेटा सेंटर पार्कों में से एक है; उक्त का अनुसरण करते हुए इस औद्योगिक निवेश से राज्य में डाटा सेंटर और लॉजिस्टिक इकाइयां स्थापित होंगी।

आगामी डेटा केंद्र तकनीकी वृद्धि को बढ़ावा देंगे और संचालन को बढ़ाने की क्षमता का निर्माण करेगा और यूपी में उच्च उपलब्धता और आईटी कंपनियों की उपलब्धता और बेहतर उपयोग प्रदान करेगा। इसके अलावा, वेयरहाउसिंग ओर लॉजिस्टिक इकाइयों की स्थापना में सभी संस्थाओं और उनके कार्यों को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी इससे समयान्तर्गत समानो की उपलब्धता बनी रहेगी।

समझौता ज्ञापन का उद्देश्य, उत्तर प्रदेश में भारी औद्योगिक निवेश लाना और राज्य के लोगो के लिए बड़ा रोजगार का आधार तैयार करना है ।

प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा परिकल्पित, भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की कल्पना को साकार रूप दिया है। इसी कड़ी में राज्य के जन प्रतिनिधि आगामी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट फरवरी 10 -12 ,2023 के लिए दुनिया भर में रोड शो करके क्रियान्वन हेतु साकार रूप दे रहे है।


Scroll To Top
Translate »