
गाज़ियाबाद | ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट करने तथा एक टीलियन डालर की इकोनॉमी बनाने के लिए यूपी सीडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रेम प्रकाश मीणा की अध्यक्षता में गाज़ियाबाद में मंसूरी गुलावटी रोड औद्योगिक क्षेत्र में एक बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें उद्यमी संगठन, उद्यमियों एवं निवेशकों के साथ साथ गाज़ियाबाद एवं दिल्ली सिग्नेचर सिटी की एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भाग लिया ।
बैठक में यूपी सीडा के अधिकारियों द्वारा औद्योगिक क्षेत्र में कराये गये अवस्थापना सुविधाओं जैसे सड़कों के अनुरक्षण, उच्चीकरण के कामों एवं स्ट्रीट लाईट,हाई मास्टलाइट लगाये जाने की जानकारी उद्यमियों को दी गई ।

उद्यमियों द्वारा क्षेत्र में डेनेज व्यवस्था को और अधिक ठीक किए जाने तथा नेशनल हाईवे से औद्योगिक क्षेत्र में आवागमन के लिए जाम की समस्या से अवगत कराते हुए एलिवेटेड रोड का निर्माण कराये जाने की मांग की गई ।जिसे जल्द ही बेहतर बनाये जाने का आश्वासन यूपी सीडा अधिकारियों द्वारा दिया गया ।

साथ ही यह भी बताया गया कि यूपी सीडा के क्षेत्रीय कार्यालय गाज़ियाबाद के लिए 10000 करोड़ का लक्ष्य निर्धारित किया गया था जिसके सापेक्ष क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा 20300करोड के एम ओ यू साइन किए जा चुके हैं ।
बैठक में यूपी सीडा के एसीईओ प्रेम प्रकाश मीणा, डीजीएम सिविल आर एस यादव, परियोजना प्रबंधक सी. के .मौर्य, वरिष्ठ प्रबंधक विद्युत अजात शत्रु एसोसिएशन के पदाधिकारी एन.एम.मिश्रा ,दीपक शर्मा,आशु सिंघल , जे पी कौशिक, अमित बंसल और अरुण कुमार गुप्ता आदि मुख्य रूप से मौजूद थे ।
https://rashtriyadinmaan.com
