मुख्य सचिव ने चकगंजरिया स्थित एचसीएल आईटी सिटी का किया भ्रमण

लखनऊ। मुख्य सचिव श्री दुर्गा शंकर मिश्र ने चकगंजरिया स्थित एचसीएल आईटी सिटी का भ्रमण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि आईटी सेक्टर में युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार प्रदान करने के लिये आईटी कम्पनियों को राज्य सरकार हर संभव सहयोग प्रदान करने के लिये प्रतिबद्ध है।
भ्रमण के दौरान बताया गया कि लगभग 60 देशों में एचसीएल टेक कार्यरत हैं तथा उत्तर प्रदेश में लगभग 50 हजार के ऊपर युवाओं को रोजगार दिया गया है। प्रदेश में 12वीं के छात्र-छात्राओं को एचसीएल द्वारा हायर कर उन्हें आईटी नौकरियों से संबंधित प्रशिक्षण एवं नौकरियां दी जाती है। एचसीएल द्वारा मार्च 2023 तक करीब 9 हजार लखनऊ के छात्र-छात्राओं को रोजगार प्रदान किया जा चुका है। यह भी बताया गया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, पर्यावरण एवं बाल सुरक्षा समेत कई विभिन्न कार्यक्रम एचसीएल फाउन्डेशन द्वारा संचालित किये जाते है।
इससे पूर्व मुख्य सचिव ने दीप प्रज्ज्वलित कर आईटी 0.2 टावर, आईटी 0.3 टावर, हेल्थकेयर और किड््स स्कूल का स्थलीय निरीक्षण किया, साथ ही उन्होंने पौधारोपण भी किया।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव नियोजन श्री आलोक कुमार, विशेष सचिव आईटी श्री अक्षय त्रिपाठी, यूपीडेस्को एमडी श्री कुमार विनीत समेत एचसीएल के प्रेसिंडेन्ट श्री पवन दनवर, एचसीएल की हेड गर्वमेंट अफेयर्स एण्ड पब्लिक पॉलिसी श्रीमति कीर्ति कर्मचंदानी एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
https://rashtriyadinmaan.com
