जीडीए ने समाधान दिवस में 26 प्रकरणों का निस्तारण किया


लखनऊ | गाजियाबाद विकास प्राधिकरण में आज समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें 40 प्रकरणों से 26 मामलों का समाधान दिवस में निपटारा किया गया ।
जीडीए के सचिव ब्रजेश कुमार कीअध्यक्षता में और अपर सचिव सी पी त्रिपाठी की मौजूदगी में सभागार में जनहित पोटल पर आन लाइन प्राप्त होने वाले आवेदनों के निस्तारण के लिए समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कुल 40 प्रकरण आयें जिसमें 19 को समाधान दिवस में स्वीकृत किया गया । तथा 7 प्रकरणों को नियमों के अंतर्गत ना आने पर निरस्त कर दिया गया । इस प्रकार आज 26 प्रकरणो का निस्तारण किया गया।

अन्य 14 प्रकरणों को कार्रवाई के लिए आगे बढ़ाया गया। ऐसे 76 नामन्तरण के मामले है जिन्हें शुल्क जमा करने के लिए पत्र भेजा गया था पर शुल्क जमा नहीं हुआ है अभी तक ऐसे मामले लम्बित है।
ऐसे प्रकरणों में 15 दिन के भीतर धनराशि ना जमा करने पर आवेदन निरस्त कर दिया जायेगा।

जीडीए के समाधान दिवस में आज सचिव ब्रजेश कुमार, अपर सचिव सी पी त्रिपाठी, श्री दुगेश सिंह, विनय कुमार वर्मा सहित प्राधिकरण के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


Scroll To Top
Translate »