प्रशासनिक अधिकारी आशीष श्रीवास्तव ने अपनी चहेती कंपनी प्राइम क्लीनिंग सविसेज को सौंप रखें है करोड़ों के 13 काम


नगर विकास मंत्री ए के शर्मा और प्रमुख सचिव अमृत अभिजात के नाक के नीचे भष्टाचार और गड़बड़ियों का खेल

नगरीय निकाय निदेशालय के निदेशक नितिन बंसल का संरक्षण

लखनऊ। नगरीय निकाय निदेशालय के प्रशासनिक अधिकारी आशीष श्रीवास्तव ने अपनी चहेती कंपनी प्राइम क्लीनिंग सविसेज को नियम विरुद्ध ढंग एक , दो नहीं बल्कि कुल 13 काम सौंप रखें है जो कि करोड़ों रुपए के है । इस सनसनीखेज जानकारी का खुलासा हुआ है ।
आशीष ने यह सब अकेले ही नहीं किया है इसमें सहायक निदेशक लेखा अखिल सिंह और उसके विभाग में चल रहे गैंग का पूरा सहयोग रहा है । आशीष के इस गैंग में उसकी खास कुछ महिला बाबुओं का भी महत्वपूर्ण रोल है जिन पर वह पूरी तरह से मेहरबान रहता है ।

बड़े ही आश्चर्य की बात है कि लखनऊ में नगरीय निकाय निदेशालय में पिछले चार वर्षों से प्राशसनिक अधिकारी आशीष श्रीवास्तव और उसका गैंग, भष्टाचार, अनियमितताऐं, ब्लैक लिस्टेड कम्पनियों को मनमाने ढंग से टेंडर और काम देना खुले आम कर रहा है और निदेशक नितिन बंसल उस पर पूरी तरह से मेहरबान है ।

इतना ही नहीं नगर विकास मंत्री ए के शर्मा और प्रमुख सचिव अमृत अभिजात तक को इसकी जानकारी नहीं हो सकी है जबकि यह सब उनकी नाक के नीचे ही एक अदना सा प्रशासनिक अधिकारी व केयर टेकर कर रहा है । यह सोचनीय है तथा मंत्री शर्मा और प्रमुख सचिव की विभाग और अधिकारियों पर पकड़ व कंट्रोल पर भी सवाल खड़ा कर रहा है ?

नगरीय निकाय निदेशालय के प्रशासनिक अधिकारी, केयरटेकर आशीष श्रीवास्तव , मृतक आश्रित के रूप में नौकरी मिली है । पिछले चार वर्षों से उसको दोहरा चार्ज मिला हुआ है ।

जानकारी के अनुसार प्राइम किलीनिंग सर्विसेज इस समय विभाग के कुल 13 काम देख रहीं हैं । डाटा नेटवर्किंग, स्मार्ट क्लास रूम, बी एम एस , सीसीटीवी, पीबीएक्स, कान्फ्रेंस सिस्टम, आडोटोरियम के सारे काम, जिसमें प्रोजक्टर, स्टेज, लाईट, और लाइब्रेरी के सारे काम और क्लीनिंग शामिल हैं । यह सब मिलकर करोड़ों रुपए के काम है जो आशीष ने अपनी चहेती कंपनी को नियम विरुद्ध जा कर सौंप रखें है ।
इसकी जांच कराई जाए तो सब खेल सामने आ जायेगा ।

आशीष श्रीवास्तव की गिरफ्त में निदेशालय के निदेशक रहे हैं इसका पता पिछले चार सालों से उसके द्वारा देखें जाने वाले कायों को देख कर लग जाता है । प्रशासनिक अधिकारी, केयर टेकर के साथ ही आशीष पीएम व मुख्यमंत्री से जुड़ी योजनाओं को भी देख रहा है | स्वच्छ भारत मिशन, मुख्यमंत्री नगर सजन योजना, आकांक्षी नगर योजना , स्मार्ट सिटी मिशन, स्टेट अर्बन डिजिटल मिशन , निदेशालय के स्टोर का काम और नगरीय प्रशिक्षण एवं शोध केंद्र के काम ।

एक ही आदमी को इतने सारे काम कैसे सौंप रखें गये है क्या निदेशालय में और स्टाफ नहीं है ।


Scroll To Top
Translate »