निदेशक नितिन बंसल के संरक्षण में बिना डिग्री का एकाउंटेंट देख रहा है पीएम और सीएम की महत्वपूर्ण योजनाओं का करोड़ों का काम


सहायक निदेशक लेखा अखिल सिंह ने इस एकाउंटेंट की नियुक्ति तक नियम विरुद्ध ढंग से करा रखी है

लखनऊ। नगरीय निकाय निदेशालय के निदेशक नितिन बंसल की छत्रछाया अनियमितताएं, गड़बड़ियां, और पीएम, व सीएम की योजनाओं सहित स्वच्छ भारत मिशन शहरी में जमकर भष्टाचार हो रहा है । एक नये मामले का खुलासा हुआ है जिसके पास एकाउंट की डिग्री तक नहीं है वह एकाउंटेंट बन कर काम कर रहा है ।
सहायक निदेशक लेखा अखिल सिंह ने इस एकाउंटेंट की नियुक्ति तक नियम विरुद्ध ढंग से करा रखी है ।

जानकारी के अनुसार मधुसूदन शुक्ला की नियुक्ति सहायक निदेशक लेखा अखिल सिंह ने अस्सिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर के पद पर आउटसोर्सिंग के माध्यम से अनियमित तरीके से अर्बन डेवलपमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर योजना मे पहले करवाई थी । इसके पास एकाउंट की कोई डिग्री नही है। 6 माह के बाद मधूसुदन को पहले स्वच्छ भारत मिशन में रखा गया उसके बाद केपीएमजी में रखा गया और अब बिना डिग्री के एकाउंट ऑफिसर URIDA में रख दिया गया है ।

सहायक निदेशक लेखा अखिल सिंह का यह काफी खास है इस लिए मधूदन शुक्ला को अखिल सिंह ने उनके द्वारा देखी जा रही 1 दर्जन योजनाओ में भी लगा रखा है।अखिल सिंह अपने सारे गोपनीय कार्य जैसे कि वेंडरो से साठगांठ कर नियम विरुद्ध टेंडर देना। वेंडरों, निकायों से पैसे का कलेक्शन करना इत्यादि अवैध कार्य इससे कराता है।

मधूदन यह योजनाएं भी देख रहा है यह है प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री की महत्वपूर्ण योजनाएं

नगरीय निकाय निदेशालय उo प्रo,
नगरी प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान उo प्रo,
उo प्रo वित्तीय संसाधन बोर्ड ,
अमृत मिशन,
स्वच्छ भारत मिशन,
स्मार्ट सिटी मिशन,
नगरी परिवहन,
मुख्यमंत्री नवसृजन योजना (CMNSY),
आकांक्षी नगर योजना,
स्टेट अर्बन डिजिटल मिशन (SUDM),
नमस्ते योजना (NAMASTE)
अर्बन डेवलपमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर (URIDA)

बड़ा आश्चर्य यह है कि नगरीय निकाय निदेशालय के निदेशक नितिन बंसल को यह सब दिखाई ही नहीं देता है कि विभाग में किस तरह की कार्यशैली से काम धाम हो रहा है । जबकि बंसल को यहां की जिम्मेदारी संभाले एक वर्ष का समय बीत चुका है वह सीएम योगी के जीरों टांयलेस को भी विभाग में लागू नहीं कर सकें है और ना ही आज तक भष्टाचार, घोटालेबाज अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध अभी तक कोई कार्रवाई कर सकें है।


Scroll To Top
Translate »