मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना [एमएनएस] के अध्यक्ष राज ठाकरे ने अपने कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए कहा है कि पूरे महाराष्ट्र में कहीं भी टोल टैक्स मत देना। यदि कोई मांगता है तो उसे सबक सीखा देना।
रविवार को पार्टी कार्यालय का उद्धघाटन करने पहुंचे राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए टोल टैक्स न देने का आह्वान किया। खबर है कि राज ठाकरे के इस तुगलकी फरमान के बाद एमएनएस कार्यकर्ताओं ने दो टोल नाको पर रविवार रात जमकर तोड़फोड़ की। इस घटना के बाद पुलिस ने टोल बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है।
गौरतलब है कि पूरे महाराष्ट्र में कुल पांच टोल प्लाजा हैं। यहां से सरकार प्रतिवर्ष दो अरब रुपए वसूलती है। इससे पहले शिवसेना भी अपने कार्यकर्ताओं से टोल टैक्स न देने का आह्वान कर चुकी है।
Tagged with: Secondary-Featured-Slider
https://rashtriyadinmaan.com
