इन लोगों में सचिन भी हैं शामिल, क्या इनसे की जा सकती है ये उम्मीद?


मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी में पानी बिल न चुकाने वालों की सूची में आम लोग ही नहीं भारत रत्न सचिन तेंदुलकर और शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बाला साहेब ठाकरे जैसी हस्तियों के नाम भी शामिल हैं। बृहनमुंबई नगर निगम [बीएमसी] की ओर से हाल ही में ऐसे ही दो लाख बकायेदारों की सूची सार्वजनिक की गई है।
पानी बिल न चुका पाने वालों में सपा नेता अबू आजमी और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री रह चुके एआर अंतुले भी शामिल हैं। निगम के एक अधिकारी ने बताया कि बकायेदारों की सूची मुंबई के 24 वार्ड कार्यालयों से मिली सूचना के आधार पर तैयार किया गया है। इसमें व्यावसायिक, औद्योगिक और घरेलू कनेक्शन को शामिल किया गया है। बकाया राशि की मात्रा के हिसाब से बीएमसी इनके खिलाफ जल्द ही कार्रवाई पर विचार कर सकता है। उपलब्ध आकड़ों के मुताबिक बीएमसी ने 16 जनवरी, 2014 तक दो लाख बकायेदारों से एक हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की वसूली की है।
पढ़ें : सचिन को भारत रत्‍‌न दिए जाने के खिलाफ याचिका खारिज
ठाकरे परिवार से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि वह बकाये बिल की जांच करेंगे। बीएमसी के इस कदम से नाराज सपा नेता अबू आजमी ने कहा, उनपर पानी का बिल बकाया नहीं है। संभव है कि बीएमसी में कुप्रबंधन के कारण उन्हें बिल भेजा ही नहीं गया हो। मैंने अपने होटल के मैनेजर के साथ इसकी जांच पड़ताल की है। यदि कुछ बकाया है तो मैं एक दिन के अंदर चुका दूंगा। बकायेदारों की सूची में मेरा नाम शामिल करने को लेकर मैं बीएमसी को नोटिस भेजूंगा।


Scroll To Top
Translate »