गाजा/यरुशलम। हमास द्वारा अपने एक सैनिक को पकड़े जाने की आशंका के मद्देनजर इसराइल ने शुक्रवार को गाजा पट्टी के दक्षिणी हिस्से पर नए सिरे से हमले किए। दूसरी तरफ अब तक हिंसा में मरने वाले फिलिस्तिनीयों की संख्या 1650 हो गई है।
गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि बीती रात इसराइल ने अधिकांश हमले राफा इलाके में किए और इनमें कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई। इस तरह से अब तक के इसराइली हमलों में मरने फिलिस्तीनी नागरिकों का आंकड़ा 1650 तक पहुंच गया। अधिकारियों ने कहा कि अब तक के इसराइली हमलों में 8,900 फलस्तीनी घायल हुए हैं।
हमास प्रशासित गाजा पट्टी में गुरुवार को इसराइल की ओर से की गई भीषण गोलाबारी में 160 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई थी। 72 घंटें के संघर्षविराम के सिर्फ दो घंटे में ही टूट जाने के बाद इसराइल ने हमले शुरू किए।
इसराइल का आरोप है कि हमास ने उसके दो सैनिकों की हत्या करके और एक सैनिक को पकड़कर संघर्षविराम को तोड़ दिया। दूसरी ओर हमास ने संघर्षविराम का उल्लंघन करने से इंकार किया है। इसराइली सेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि कल 51 रॉकेट और मोर्टार दागे गए।
https://rashtriyadinmaan.com
